Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 18 मार्च 2026 को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 518.84 अंक बढ़कर 76,589.68 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 157.75 अंक की बढ़त के साथ 23,738.90 के ऊपर पहुंच गया।पिछले दो कारोबारी सत्रों की बढ़त को जारी रखते हुए, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के बीच यह तेजी देखने को मिली। IT शेयरों में आई जबरदस्त तेजी ने भी घरेलू बाजारों में इस सकारात्मक रुझान को बढ़ावा दिया।सेंसेक्स की 30 कंपनियों का हालसेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.46 प्रतिशत गिरकर 101.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।एशियाई बाजारों का हालएशियाई बाज़ारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी लगभग 4 प्रतिशत उछला, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज़्यादा चढ़ा, जबकि शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।17 मार्च को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजारशेयर बाजार 17 मार्च को लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75% बढ़कर 76,070.84 पर बंद हुआ। निफ्टी 172.35 अंक या 0.74% बढ़कर 23,581.15 पर बंद हुआ।यह भी पढ़ें: निफ्टी 21000 तक फिसल सकता है… महंगे तेल से बाजार पर दबाव, Emkay की चेतावनीयह भी पढ़ें: ग्लोबल अनिश्चितता से बढ़ी कंपनियों की धड़कनें, क्या अटकेंगे मेगा IPO प्लान? दांव पर 70000 करोड़ की लिस्टिंग
Source: NDTV March 18, 2026 04:22 UTC