Stock Market Today: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 976 अंक उछला, Nifty 23300 अंक के ऊपर - News Summed Up

Stock Market Today: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 976 अंक उछला, Nifty 23300 अंक के ऊपर


Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 20 मार्च 2026, शुक्रवार को शुरुआती सत्र में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 976.77 अंक उछलकर 75,184.01 पर और निफ्टी 301.7 अंक बढ़कर 23,303.85 पर पहुंच गया। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई थोड़ी नरमी थी।सेंसेक्स की 30 कंपनियों का हालसेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और NTPC सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। HDFC बैंक एकमात्र ऐसी कंपनी रही जिसमें गिरावट देखने को मिली।वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.63 प्रतिशत गिरकर 106.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।एशियाई बाजारों का हालएशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी और शंघाई का SSE कम्पोजिट इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,863.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।गुरुवार को भयंकर गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार19 मार्च, गुरुवार को सेंसेक्स 2496.89 अंक गिरकर 74,207.24 पर और निफ्टी 775.65 अंक की गिरावट के साथ 23,002.15 पर बंद हुआ था। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी और कमजोर वैश्विक रुझान थे। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, एटरनल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बाद किन देशों में कितने बढ़े पेट्रोल के दाम23 फरवरी 2026 तक जहां ईंधन की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर थीं, वहीं युद्ध शुरू होने के बाद सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई। इसका नतीजा यह हुआ कि 23 फरवरी से 16 मार्च 2026 के बीच कई देशों में ईंधन के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…


Source: NDTV March 20, 2026 08:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */