Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी, Sensex 1516 अंक उछला, Nifty 22800 अंक के ऊपर - News Summed Up

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी, Sensex 1516 अंक उछला, Nifty 22800 अंक के ऊपर


Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 24 मार्च को तेजी के साथ शुरुआत हुई, सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09% बढ़कर 74,212.47 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 346 अंक या 1.54% बढ़कर शुरुआती कारोबार में 22,858.65 पर कारोबार कर रहा था।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान की ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा के बाद यह तेजी दर्ज की गई।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हालसेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक तेजी में रहे। केवल पावर ग्रिड का शेयर नुकसान में रहा। एशियाई बाजारों में भी तेजी रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे।अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.1 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) सोमवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 10,414.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 12,033.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।एशियाई बाजारमंगलवार को एशिया बाजारों में तेजी देखी गई, प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 2.2% और टॉपिक्स 2.47% बढ़ा। दक्षिण कोरिया में कोस्पी 3.5% चढ़ा, जबकि कोस्डैक सूचकांक 3.29% ऊपर रहा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी लगभग 0.74% बढ़ा।सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार23 मार्च को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे, कारोबार के अंत तक दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46% गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 601.85 अंक या 2.60% गिरकर 22,512.65 पर आ गया था।यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच भारत कैसे मैनेज कर रहा है LPG? भारत की रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी (LPG) का बड़ा हिस्सा विदेशों से आता है। देश अपनी कुल एलपीजी जरूरत का करीब 60% आयात करता है। इसमें से अधिकांश पश्चिम एशिया के देशों कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब से आता रहा है। PIB के अनुसार, इन आयातों का लगभग 90% समुद्री मार्ग से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज होकर भारत पहुंचता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…


Source: NDTV March 24, 2026 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */