Stocks In News: आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, नतीजे और ट्रेड डील अपडेट से बाजार में हलचल संभव - News Summed Up

Stocks In News: आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, नतीजे और ट्रेड डील अपडेट से बाजार में हलचल संभव


तिमाही नतीजों के बाद कई बड़े शेयर आज फोकस में रह सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर तिमाही में 13 फीसदी बढ़त के साथ 21,317 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जिससे बैंकिंग शेयरों में सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है। Tata Steel ने भी बेहतर आय के दम पर 2,730 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जिससे मेटल शेयरों में हलचल संभव है। टायर निर्माता MRF का मुनाफा दोगुना होकर 692 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि Shree Cement ने लागत नियंत्रण की बदौलत 38 फीसदी बढ़त के साथ 267 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। JK Tyre और Kalyan Jewellers के मजबूत नतीजों से भी संबंधित सेक्टरों में ट्रेडिंग एक्टिविटी बढ़ सकती है।


Source: NDTV February 09, 2026 04:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */