Photo : iStockभारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) की गतिविधियों का स्टॉक्स पर बड़ा असर पड़ता है। जब FII किसी कंपनी में अपने शेयर बेचते हैं या हिस्सेदारी घटाते हैं, तो इसका सीधा असर उस स्टॉक की कीमत पर पड़ सकता है और वह गिर सकता है।भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) की गतिविधियों का स्टॉक्स पर बड़ा असर पड़ता है। जब FII किसी कंपनी में अपने शेयर बेचते हैं या हिस्सेदारी घटाते हैं, तो इसका सीधा असर उस स्टॉक की कीमत पर पड़ सकता है और वह गिर सकता है। हाल ही में कुछ प्रमुख कंपनियों में FII ने बड़े पैमाने पर बिकवाली की है। अमेरिका-ईरान-इजराइल संघर्ष के तेज होने के बाद तेल की कीमतों में उछाल और मैक्रोइकोनॉमिक स्थिरता को लेकर चिंताओं के बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारत के सेकेंडरी मार्केट से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक निकाले हैं।26 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच FIIs ने भारत के सेकेंडरी मार्केट में कुल 1,00,040 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इस साल 2026 में अब तक 50 ट्रेडिंग सत्रों में से 33 सत्रों में FII ने बिकवाली की है। साल 2025 में भारत के सेकेंडरी मार्केट में कुल 2.4 लाख रुपये करोड़ का आउटफ्लो हुआ, जिसमें 241 ट्रेडिंग सत्रों में से 156 सत्रों में बिकवाली दर्ज हुई, यानी प्रति घंटे लगभग 166 करोड़ रुपये की बिकवाली।Lenskartदिसंबर तिमाही में कंपनी में FII की हिस्सेदारी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जो सितंबर तिमाही में 59 फीसदी थी, और दिसंबर तिमाही में घटकर 3.9 फीसदी रह गई। दिसंबर में समाप्त तिमाही में कंमनी में पब्लिक शेयर होल्डिंग 62.3 फीसदी पर है। कंपनी का शेयर बुधवार को 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 495.05 रुपये पर बंद हुआ। पूरा आर्टिकल पढ़ेंBillionbrains Garage Venturesकंपनी में सितंबर में FII की 57.1 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो दिसंबर में घटकर 3.1 फीसदी हो गई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी में पब्लिक शेयर होल्डिंग 64.1 फीसदी है। जबकि प्रमोटर की हिस्सेदारी 27.8 फीसदी है। कंपनी का शेयर बुधवार को 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 161.99 रुपये पर बंद हुआ।Capillary Technologies India Ltdदिसंबर तिमाही में कंपनी में FII की हिस्सेदारी में गिरावट देखने को मिली है। सितंबर तिमाही में 22.3 फीसदी हिस्सेदारी घटकर दिसंबर में 3.9 फीसदी रह गई। जबकि कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.3 फीसदी पर बनी हुई है। कंपनी का शेयर बुधवार को 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 467.80 रुपये पर बंद हुआ।Aptus Pharma Ltdसितंबर तिमाही तक कंपनी में FII की हिस्सेदारी 10 फीसदी थी, जो दिसंबर तिमाही में जीरो हो गई है। कंपनी में दिसंब तिमाही में प्रमोटर की हिस्सेदारी 729 फीसदी पर बनी हुई है। बुधवार को कंपनी के शेयर में 1.97 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, जो 349.30 रुपये पर बंद हुआ।ITC Hotels Ltdदिसंबर तिमाही में ITC Hotels Ltd में भी विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी बड़ी हिस्सेदारी देखने को मिली है। कंपनी में FII का हिस्सा 25.5 फीसदी से घटकर 16.1 फीसदी हो गई है। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 39.9 फीसदी पर बनी हुई है।Ather Energy Ltd
Source: NDTV March 25, 2026 14:49 UTC