Sushant Singh Rajput की नन्ही फैन ने की सुसाइड, आखिरी बार देखी एक्टर की ये फिल्म - News Summed Up

Sushant Singh Rajput की नन्ही फैन ने की सुसाइड, आखिरी बार देखी एक्टर की ये फिल्म


नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद उनके फैंस अबतक सदमे में हैं। एक तरफ जहां मुंबई पुलिस अभी सुशांत के केस की जांच कर रही हैं, दो वहीं दूसरी तरफ एक्टर की नन्ही फैन ने आत्महत्या कर ली है। ये मामाला छत्तीसगढ़ का है, और घटना बुधवार की बताई जा रही है। सुशांत की आत्महत्या से दुखी भिलाई की रहने वाली एक 13 साल की फैने ने घर पर फांसी लगा ली। जिस वक्त बच्ची ने ये कदम उठाया उस वक्त उसके मां बाप घर पर नहीं थी।पीटीआई की खबर के मुताबिक, ‘लड़की अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहती थी। जिस वक्त उसने ये कदम उठाया उस वक्त लड़की के पिता घर से बाहर गए हुए थे। दरअसल, बच्च के पिता एस.सतीश रायपुर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हें किसी काम से बाहर जाना था इसलिए वो पत्नी और बच्चों को नाना के घर छोड़ गए थे। वहीं बच्ची ने ख़ुद को कमरे में बंद कर लिया। जब पापा घर वापस आए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई फिर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो बच्ची की बॉडी पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर बेटी की लाश को नीचे उतारा गया और सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सुशांत के जाने से अपसेट थीबच्ची सुशांत के जाने से काफी दुखी थी। फांसी लगाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिस पर लिखा था कि ‘सुशांत सिंह राजपूत के जाने से काफी दुखी हूं इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। बच्ची के पिता का कहना है कि वो सुशांत के जान से काफी दुखी थी, वो उनकी हर फिल्म को बड़े मन से देखती थी। मरने से पहले भी उसने सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ देखी थी। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।Posted By: Nazneen Ahmedडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran July 24, 2020 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */