Sushant Singh Rajput के निधन के बाद उनके डॉगी Fudge का ऐसे ख्याल रख रहे हैं पिता, तस्वीर हो रही वायरलनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका पूरा परिवार टूट गया है। उनके निधन को एक महीने से ज्यादा हो गया है। आज भी किसी के लिए इस बात पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि उनका हंसता मुस्कुराता सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहा है। एक्टर के निधन के बाद से मुंबई पुलिस अभी तक करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं कईयों से पूछताछ होनी बाकी है।यही नहीं सुशांत के फैंस और कुछ बॉलीवुड स्टार्स सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। सुशांत के निधन के बाद उनके सबसे ज्यादा चहेते रहे डॉग फज की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फज को सुशांत की तस्वीर के सामने रोते देखा गया था। वहीं अब सुशांत के डॉग फज की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया है।सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डॉग फज की एक तस्वीर शेयर की है। सुशांत की बहन श्वेता ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'डैड विद फज'। इस तस्वीर में फज सुशांत के पिता केके सिंह के साथ खेलता नजर आ रहा है। तस्वीर में केके सिंह कुर्सी पर बैठे और फज को खिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच बॉडिंग को साफ देखा जा सकता है। सुशांत की मौत के बाद उनका परिवार फज को अपने साथ पटना ले आए थे। अब वहीं उसकी देखभाल कर रहे हैं।Bro 💔 #SushanthSinghRajput koi aur naaa sahi ye to teri Value aaj bhi janta hai! 😔 pic.twitter.com/gW2vcCSh2T — मनवीर महाराज सिंह (@imanveergurjar) June 17, 2020सुशांत सिंह की बात करें तो आज यानी 24 जुलाई को सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो रही है। उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट एक्ट्रेस संजना संघी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अबतक इस फिल्म का ट्रेलर और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं।Photo Credit- Shweta singh Kirti Facebook AccountPosted By: Priti Kushwahaडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran July 24, 2020 04:41 UTC