Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की पड़ोसी का खुलासा- 13 को घर की लाइटें थीं बंद, नहीं हुई थी कोई भी पार्टी - News Summed Up

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की पड़ोसी का खुलासा- 13 को घर की लाइटें थीं बंद, नहीं हुई थी कोई भी पार्टी


Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की पड़ोसी का खुलासा- 13 को घर की लाइटें थीं बंद, नहीं हुई थी कोई भी पार्टीनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कथित सुसाइड केस में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने सुशांत सिंह के करीबियों के बयान लेने से लेकर उनके फ्लैट से कई आवश्यक सामान भी इकट्ठे किए हैं। महाराष्ट्र पुलिस से केस ट्रांसफर किए जाने के बाद अब सीबीआई की टीमों को जांच के लिए कई बार सुशांत के घर पर भी देखा गया है।इस मामले में अब सुशांत के बांद्रा स्थित बिल्डिंग में रहने वाली उनकी एक पड़ोसी महिला ने बड़ा खुलासा किया है। पड़ोसी महिला की ओर से जांच एजेंसी को केस में अलग लीड मिल सकती है, लेकिन इससे मौत का राज और गहरा गया है। बिल्डिंग में रह रही महिला का कहना है कि 13 जून की रात करीब 10.30 बजे से 10.45 बजे के बीच सुशांत के घर की लाइटें बंद थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुशांत के घर में 13 जून की रात को कोई पार्टी नहीं हुई थी।समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत की पड़ोसी ने कहा है, '13 जून को 10.30-10.45 बजे के बीच सुशांत सिंह के घर में किचन को छोड़कर सभी लाइटें बंद थीं। उस रात घर में कोई भी पार्टी नहीं हो रही थी।' वैसे पार्टी की बात से मना किए जाने के बाद केस अलग मोड़ ले रहा है। अब देखना है कि पुलिस महिला की ओर से दी गई जानकारी को जांच में किस तरह इस्तेमाल करती है।On 13th June, all lights of #SushantSinghRajput's house were switched off, except of the kitchen, at around 10.30-10.45pm. There was no party at his residence that night: Neighbour of Sushant Singh Rajput in #Mumbai pic.twitter.com/VEPjRpSPcN — ANI (@ANI) August 22, 2020वहीं, शनिवार को ही सीबीआई की टीम नीरज और सिद्धार्थ पिठानी के साथ सुशांत सिंह के घर के बाहर नज़र आई थी। जांच एजेंसी ने नीरज और सिद्धार्थ के साथ ही मौके पर जाकर बात की है। बताया जा रहा है कि सुशांत के घर पहुंची सीबीआई की टीम ने बयानों के आधार पर सीन को रिक्रिएट करते हुए पूछताछ की।Maharashtra: A team of Mumbai Police arrives at the residence of #SushantSinghRajput, where a CBI team is already present pic.twitter.com/Cr7YoS6qWi — ANI (@ANI) August 22, 2020शाम करीब आठ बजे फ्लैट से निकलने के बाद भी इन्हें अपने साथ लेती गई। पता चला है कि सीबीआई टीम सुशांत के फ्लैट पर फिर आ सकती है। इस दौरान टीम करीब 6 घंटे तक सुशांत के फ्लैट में रही और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 23, 2020 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */