Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की भांजी ने रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा दिए जाने पर उड़ाया मजाक, कही ये बातनई दिल्ली, जेएनएनl सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मिलने की बात का मजाक बनाया हैl साथ ही उन्होंने दिवंगत सुशांत की बहन को सुरक्षा नहीं दिए जाने की बात भी ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। आज कई दिनों के बाद रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की हैl उन्होंने एक वीडियो शेयर किया हैl जहां उनके पिता को मीडियाकर्मियों द्वारा घर के बाहर घेरे जाते देखा जा सकता है।कैप्शन में रिया ने कहा है कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान का खतरा है और उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। अब स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने रिया को मिली पुलिस सुरक्षा को देखकर उनका मजाक उड़ाया है। मल्लिका सिंह ने सुशांत की बहन की मीडिया और पुलिस से घिरी होने वाली शेयर की है, जब वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुई थी।This is my aunt. She has a little daughter that had to see this. pic.twitter.com/oYimJseya4 — Mallika (@_mallika_singh) August 27, 2020सुशांत सिंह राजपूत की बहन की तस्वीर शेयर करते हुए मल्लिका सिंह ने लिखा, 'यह मेरी चाची है। उनकी एक छोटी बेटी भी है।' रिया चक्रवर्ती की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'और यह महारानी है, क्राइम की मुख्य संदिग्ध, पूछताछ के लिए आती हुई।' रिया की तस्वीर में पुलिस अधिकारियों को उन्हें मानव श्रृंखला बनाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा मल्लिका सिंह ने कुछ और पोस्ट किए है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत को उनकी जानकारी के बिना ड्रग्स दिए जाने की बात कही गई है।I can’t even begin to imagine what it would feel like to be drugged without your knowledge, be told you’re crazy when it takes effect, and keep you in that loop for months. It would take a lot cruelty to continuously play with someone like that. — Mallika (@_mallika_singh) August 27, 2020मल्लिका सिंह ने आगे लिखा, 'मैं यह कल्पना भी नहीं कर सकती कि आपकी जानकारी के बिना कैसा आपने महसूस किया होगा, जब ड्रग्स प्रभावी हो जाती होगी और आपको महीनों तक उसमें रखा जाता है। यह बहुत क्रूर रहा होगा।' 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच सीबीआई कर रही हैlPosted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 27, 2020 11:59 UTC