Swara Bhaskar flaunts baby bump and kiss her husband : स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस ने पति को किया किस - News Summed Up

Swara Bhaskar flaunts baby bump and kiss her husband : स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस ने पति को किया किस


Swara Bhaskar Baby Bump Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने इस साल फरवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) के साथ शादी की थी। स्वरा भास्कर ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल बेबी बंप के साथ की तस्वीरें शेयर की थीं। अब स्वरा भास्कर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस वीडियो में स्वरा भास्कर के साथ उनके पति फहद अहमद भी नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं कि स्वरा भास्कर के वीडियो में और क्या-क्या है। Also Read - Swara Bhasker ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस ने आने वाले बच्चे के लिए कही ये बातस्वरा भास्कर ने पति फहद अहमद को किया किसस्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। इस दौरान पैपराजी ने स्वरा भास्कर को अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, स्वरा भास्कर ने कई प्यारे पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाए। स्वरा भास्कर कहती हैं कि वह पहली बार बेबी बंप के साथ ट्रैवल करने जा रही हैं। इसके बाद स्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद को गले लगाया और उनके गाल पर किस किया। दरअसल, फहद अहमद अपनी पत्नी स्वरा भास्कर को एयरपोर्ट तक छोड़ने आए थे। स्वरा भास्कर ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। स्वरा भास्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Also Read - Swara Bhaskar ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग शेयर की तस्वीर, शादी के 3 महीने बाद ही सुनाई खुशखबरीस्वरा भास्कर का वीडियोView this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)स्वरा भास्कर और फहद अहमद की ऐसी हुई मुलाकातस्वरा भास्कर और फहद अहमद की पहली मुलाकात साल 2019 के एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए फिर आगे चलकर स्वरा भास्कर और फहद अहमद एक दूसरे के करीब आ गए। स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी। स्वरा भास्कर ने फहद ने रीति-रिवाजों के साथ बाद में शादी की थी। स्वरा भास्कर ने जून में ही अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। हालांकि, स्वरा भास्कर को शादी से लेकर प्रेग्नेंसी तक जमकर ट्रोल किया गया है। Also Read - शादी के चंद महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुईं Swara Bhaskar? जानें सोशल मीडिया पर फैली इस खबर का सच


Source: Dainik Bhaskar June 17, 2023 22:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */