Swara Bhasker Reacts To Arvind Kejriwal Getting Cleared: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को राउज एवेन्यू कोर्ट मामले में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को कोर्ट की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है. इस खबर के सामने आने के बाद अब इसपर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का रिएक्शन सामने आया है. गौरतलब है कि, ये मामला साल 2022 का है, जब सीबीआई ने अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी. एजेंसी ने आरोप लगाया था कि रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को प्रभावित करने के लिए 'साउथ लॉबी' द्वारा 100 करोड़ रुपए दिए गए थे.
Source: Dainik Bhaskar February 27, 2026 13:15 UTC