T20 World Cup 2026: पाकिस्‍तान सेमीफाइनल की रेस से हुआ बाहर, श्रीलंका ने न्‍यूजीलैंड का काम किया आसान - News Summed Up

T20 World Cup 2026: पाकिस्‍तान सेमीफाइनल की रेस से हुआ बाहर, श्रीलंका ने न्‍यूजीलैंड का काम किया आसान


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के 50वें मुकाबले में शनिवार को पाकिस्‍तान और श्रीलंका की टक्‍कर हुई। पाकिस्‍तान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। इसके बाद भी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। वहीं श्रीलंका ने 147 रन बनाते ही न्‍यूजीलैंड का काम आसान कर दिया। कीवी टीम ने अंतिम-4 में जगह बना ली है। दूसरे ग्रुप से अब इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।पाकिस्‍तान टीम रही नाकाम न्‍यूजीलैंड टीम के 3 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। पाकिस्‍तान को अगर न्‍यूजीलैंड से बेहतर रन रेट करना था तो उन्‍हें श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था। सलमान आगा की कप्‍तानी वाली टीम को कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी थी। हालांकि, पाकिस्‍तान टीम ऐसा करने में नाकाम रही।पाकिस्‍तान के 3 अंक सुपर-8 के बात करें तो पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला मैच बारिश में धुल गया था। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था। इसके बाद इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को हराया था। वहीं न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर 2 अंक प्राप्‍त किए थे। कीवी टीम को सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में इंग्‍लैंड के हाथों हार मिली थी। वहीं पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को हराकर अपने 3 अंक कर लिए। न्‍यूजीलैंड का रन रेट +1.390 और पाकिस्‍तान का -0.123 है।5 रन से जीती पाकिस्‍तान टीम पाकिस्‍तान ने इस मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया। उन्‍होंने 60 गेंदों पर 100 रन बनाए। अपनी इस पारी में पाकिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज ने 9 चौके और 5 छक्‍के लगाए।


Source: Dainik Jagran February 28, 2026 17:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */