T20 World Cup 2026: Nepal vs West Indies Match 25 Preview, Pitch Report & Playing XI - News Summed Up

T20 World Cup 2026: Nepal vs West Indies Match 25 Preview, Pitch Report & Playing XI


Hindi NewsSportsT 20 worldcupT20 World Cup 2026: Nepal Vs West Indies Match 25 Preview, Pitch Report & Playing XIT20 वर्ल्डकप वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में: नेपाल को 9 विकेट से हराया; होप का अर्धशतक, होल्डर ने 4 विकेट लिएस्पोर्ट्स डेस्क 1 दिन पहलेकॉपी लिंकजेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज के लिए 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।वेस्टइंडीज लगातार तीन जीत के साथ इस वर्ल्ड कप के सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने रविवार को दिन के पहले मैच में नेपाल को 9 विकेट से हराया। वहीं, नेपाल लगातार तीसरा मुकाबला हारकर सुपर-8 से बाहर हो गई है।वेस्टइंडीज ने मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में विंडीज ने 15.2 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। दोनों टीमें ग्रुप-सी में हैं।होप की नाबाद हाफ सेंचुरी वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 बॉल पर नाबाद 61 रन बनाए। उनके अलावा शिनरोन हेटमायर ने नाबाद 46 और ब्रैंडन किंग ने 22 रन बनाए। नेपाल के लिए नंदन यादव को 1 विकेट मिला।ऐरी ने अर्धशतक लगाया नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 बॉल पर 58 रन बनाए। सोमपाल कामी 15 बॉल पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। लोकेश बम 13, गुलशन झा और आसिफ शेख 11-11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट झटके। रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और शमार जोसेफ को 1-1 विकेट मिला।ऐरी टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में नेपाल के लिए 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले 2014 में चटगांव में अफगानिस्तान के खिलाफ सुभाष खाकुरेल ने 56 रन बनाए थे।मैच का स्कोरकार्ड…दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ।वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।. अपडेट्स 09:00 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए 08:59 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक वेस्टइंडीज ने 133 रन का टारगेट चेज किया 08:46 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक वेस्टइंडीज 9 विकेट से जीती 16 ओवर की दूसरी बॉल पर मैच का अंत हो गया और वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। ऐरी की फुल लेंथ गेंद पर होप के सिंगल के साथ मुकाबला खत्म हुआ और वेस्टइंडीज ने टारगेट हासिल कर अगला दौर तय कर लिया। वहीं, नेपाल इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 08:21 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक वेस्टइंडीज का स्कोर 100 पार वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन पार हो गया है। टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 1 विकेट पर 100 रन हो गए हैं। 08:02 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक पावरप्ले में वेस्टइंडीज 44/1 पहले छह ओवरों में वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की। ब्रैंडन किंग ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। इसके बाद शाई होप ने सोमपाल कामी की गेंद पर कट शॉट से अपना पहला बाउंड्री हासिल किया। कामी के दूसरे ओवर में 14 रन आए, जिसमें किंग ने तीन चौके जड़े। हालांकि नेपाल को सफलता तब मिली जब किंग मिड-ऑन पर शॉट मिसटाइम कर बैठे और नंदन यादव का शिकार बने। पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने 1 विकेट पर 44 रन बनाए। 07:59 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा पावरप्ले के आखिरी ओवर में नेपाल को बड़ी सफलता मिली। तीसरी बॉल पर नंदन यादव ने ब्रैंडन किंग को कुशल भुर्तेल के हाथों कैच कराया। किंग 17 गेंदों में 22 रन (4 चौके) बनाकर आउट हुए। 07:27 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक वेस्टइंडीज की पारी शुरू 134 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। शाई होप (कप्तान) और ब्रैंडन किंग ने ओपनिंग की। नेपाल के लिए करण केसी ने पहला ओवर फेंका। 07:25 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक नेपाल ने 133 रन बनाए आखिरी ओवर में जोसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नेपाल की पारी को 133/8 पर रोक दिया। ओवर में एक विकेट, एक वाइड, एक नो-बॉल और कुल 7 रन आए। आखिरी बॉल पर होल्डर ने फुल और एंगल करती गेंद डाली, जिस पर करण केसी बड़े शॉट के लिए आगे बढ़े, लेकिन बल्ला घूम गया और गेंद सीधी लॉन्ग-ऑफ की दिशा में खड़े फोर्ड के हाथों में चली गई। फोर्ड ने अच्छा कैच लपका। करण 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। होल्डर ने अपने चार ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके और नेपाल की पारी 20 ओवर में 133/8 पर समाप्त हुई, जिसमें सोमपाल कामी 26(15) पर नाबाद रहे। 07:09 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक ऐरी 58 रन बनाकर आउट आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर होल्डर ने दीपेंद्र सिंह ऐरी को आउट कर दिया। लॉन्ग-ऑन पर रोवमन पॉवेल ने आसान कैच लिया। इस तरह ऐरा की 47 गेंदों में 58 रन (3 चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी का अंत हुआ। 07:06 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक ऐरी ने अर्धशतक लगाया 19वें ओवर में नेपाल ने 18 रन बनाए। शमार जोसेफ के इस ओवर में दीपेंद्र सिंह ऐरी पूरी तरह छा गए। उन्होंने पहले लो फुलटॉस पर दो रन लिए, फिर शॉर्ट गेंद को अपर कट कर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का जड़ते हुए अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद लेग साइड पर एक और शॉट खेलते हुए मिडविकेट के ऊपर लंबा छक्का जड़ दिया। 07:01 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक कामी ने होल्डर के ओवर में लगातार 3 चौके जड़े 18वें ओवर में नेपाल ने जबरदस्त वापसी करते हुए 16 रन बटोर लिए। होल्डर के इस ओवर में सोमपाल कामी ने लगातार तीन चौके जड़े। इसी दौरान नेपाल ने 100 रन भी किए। 06:49 AM 15 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक चेज ने गुलशन झा को बोल्ड किया 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर रोस्टन चेज ने गुलशन झा को बोल्ड कर छठा झटका दिया। गुलशन झा 14 गेंदो


Source: Dainik Bhaskar February 15, 2026 18:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */