The day started with drizzle, the cold winds brought relief from the heat, the possibility of cloudy all day long - News Summed Up

The day started with drizzle, the cold winds brought relief from the heat, the possibility of cloudy all day long


Hindi NewsLocalHaryanaPanipatThe Day Started With Drizzle, The Cold Winds Brought Relief From The Heat, The Possibility Of Cloudy All Day LongAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपानीपत में सुहाना मौसम: बूंदाबांदी के साथ हुई दिन की शुरूआत, ठंडी हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत, दिनभर बादल छाने के आसारपानीपत एक दिन पहलेकॉपी लिंकपानीपत में सुबह के समय आसमान म�विंड पैटर्न बदलने से आया मौसम में बदलाव, शनिवार से गर्मी बढ़ने के संकेतपानीपत में सुबह ठंडी हवा और गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विंड पैटर्न बदलने से शुक्रवार को दिनभर बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। शनिवार से गर्मी बढ़ेगी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर और हवाओं का रुख दक्षिणी-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने के कारण शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान पर बने चक्रवात के कारण मैदानी इलाकों में हवा चली है। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।मौसम का यह बदलाव शुक्रवार तक ही माना जा रहा है। शनिवार को मौसम शुष्क रहने और गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। मौसम का यह बदलाव बीते शुक्रवार से शुरू हुआ था। बीते सप्ताह शाम के समय रोजाना तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी है।शनिवार से बढ़ेगा तापमानमौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार तक रहेगा। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव होगा। शनिवार से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। जिससे गर्मी बढ़ेगी। शनिवार से मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 23, 2021 04:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */