Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadThe Minister Reached For A Surprise Inspection, Ordered To Remove The Illegal Construction Along The Road Soonमंत्री का औचक निरीक्षण: मूलचंद शर्मा ने कहा- सड़क के साथ बनाए गए अवैध निर्माण को जल्द हटाने का दिया आदेशफरीदाबाद 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकमंत्री मूलचंद शर्मा ने तिगांव रोड से सेक्टर- 3 में नहर तक बनाई जा रही 4 लाइन रोड का औचक निरीक्षण किया।हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। सरकार कब्जा धारियों और गुंडों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। उन्होंने शनिवार को तिगांव रोड से सेक्टर- 3 में नहर तक बनाई जा रही 4 लाइन रोड का औचक निरीक्षण किया। इस रोड के साथ कब्जाधारियों को मंत्री ने सचेत किया और मौके पर जा कर सड़क के साथ बनाए हुए अवैध निर्माण को जल्द हटाने को अधिकारियों को आदेश दिया।उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क ,बिजली ,पानी, पार्क सहित अन्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार मूलभूत सुविधाएं देना सरकार का नैतिक धर्म है। कैबिनेट मंत्री ने कार्य कर रहे ठेकेदारों और कार्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्य पूर्ण रूप से गुणवत्ता पूर्वक हो। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली, पानी, सड़क, पार्क, सुरक्षा, चिकित्सा सहित अन्य तमाम मूलभूत सुविधाएं देने का सरकार का प्रयास है।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में अड़चन पैदा करने वाले लोगों, कब्जाधारियों और जान माल का नुकसान करने वाले गुण्डों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। औचक निरीक्षण पर उनके साथ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, अशोक शर्मा, प्रवक्ता जोगेन्द्र रावत तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar June 05, 2021 12:00 UTC