Titanic Submarine Missing: टाइटन पनडुब्बी में सवार पांच लोगों के शव क्या समुद्र से निकाले जा सकेंगे? Titanic Submarine Missing: पाकिस्तानी अरबपति और उनके बेटे समेत पांच लोगों की टाइटन पनडुब्बी में मौत हो चुकी है। कई दिनों से तलाशी अभियान चल रहा था। खबरों की मानें तो पनडुब्बी में विस्फोट हुआ, जिससे उसके पखच्चे उड़ गए। टाइटैनिक जहाज से चार किलोमीटर दूर पनडुब्बी का मलबा मिला है। इन पांचों की मौत की औपचारिक रूप से पुष्टि अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने कर दी है।टाइटन पनडुब्बी में सवार पांच लोगों के शव क्या समुद्र से निकाले जा सकेंगे? विशेषज्ञों का कहना है कि ये धामका इतना भयानक था कि उनके चिथड़े उड़ गए होंगे। ऐसे में शवों को ढूंढना और समुद्र से बाहर निकालना मुमकिन नहीं है। आपको बता दें कि मरने वाले लोगों में ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग, और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट शामिल थे।
Source: Dainik Jagran June 24, 2023 18:29 UTC