Today Bank Holiday: अक्सर शनिवार के दिन लोगों के मन में यह कंफ्यूजन होता है कि आज बैंक खुले है या नहीं। इसकी वजह यह है कि भारत में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक की छुट्टी रहती है। वही पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। ऐसे में अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि आज बैंक है या बंद…आज 11 अप्रैल 2026 को बैंक बंद है या खुले? आज 11 अप्रैल 2026 शनिवार को दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि केंद्रीय बैंक ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।बैंक हॉलिडे लिस्ट अप्रैल 2026तारीख दिन छुट्टी का कारण किस शहर में बंद रहेंगे बैंक 1 अप्रैल 2026 बुधवार बैंक क्लोजिंग / वार्षिक लेखा बंद पूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) 2 अप्रैल 2026 गुरुवार विशेष बैंक अवकाश केरल 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार सरहुल / क्षेत्रीय अवकाश पूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर) 14 अप्रैल 2026 मंगलवार डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती / विषु / बिहू पूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) 15 अप्रैल 2026 बुधवार बोहाग बिहू / बंगाली नववर्ष त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश 16 अप्रैल 2026 गुरुवार बोहाग बिहू गुवाहाटी 20 अप्रैल 2026 सोमवार बसव जयंती बेंगलुरु 21 अप्रैल 2026 मंगलवार गरिया पूजा अगरतलासोर्स – भारतीय रिजर्व बैंकछुट्टी के दिन भी मिलती है डिजिटल बैंकिंग सुविधाएंशनिवार को भले ही बैंक की छुट्टी है। लेकिन आपको कुछ डिजिटल सुविधाएं छुट्टी के दिन भी मिलती है। इन छुट्टियों में यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है।यह भी पढ़ें: 60 नहीं 50 की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं? अगर कोई निवेशक 60 साल की बजाय 50 साल की उम्र में रिटायर होना चाहता है, तो उसके लिए केवल नियमित निवेश ही नहीं बल्कि हर वर्ष निवेश की राशि बढ़ाना भी बेहद अहम हो जाता है। यहीं पर स्टेप-अप SIP की रणनीति काम आती है। स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर यह समझने में मदद करता है कि फिक्स्ड SIP और हर वर्ष बढ़ने वाली SIP के बीच लंबे समय में कितना बड़ा फर्क आ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Source: NDTV April 11, 2026 01:40 UTC