मुंबई, भारत, 25 फरवरी, 2026 /PRNewswire/ -- Trading Technologies International, Inc. (TT), एक वैश्विक पूंजी बाजार टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म सेवा प्रदाता, ने आज 2026 में ग्राहकों को National Stock Exchange of India (NSE) तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने की योजनाओं की घोषणा की है। यह पहल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के ग्राहकों की भारतीय बाजारों में ट्रेड करने की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए शुरु की गई है।सीधे एक्सचेंज के को-लोकेशन डेटा सेंटर में जुड़ने के लिए समझौते को पूरा करके, Trading Technologies अब आधिकारिक तौर पर NSE का सूचीबद्ध विक्रेता बन गया है। इस ओहदे से TT के पुरस्कार विजेता प्लेटफॉर्म की कार्यक्षमता का लाभ उठाते हुए, TT को पूरे विश्व के बाजार प्रतिभागियों को विश्व के सबसे सक्रिय एक्सचेंजों में से एक तक उच्च-प्रदर्शन, संस्थागत-स्तरीय पहुंच प्रदान करने में सहायता मिलती है।Shridhar Sheth, कार्यकारी उपाध्यक्ष और भारत तथा मध्य-पूर्व के प्रमुख ने कहा: "हम अपनी ट्रेडिंग के अवसरों में विविधता लाने और भारतीय एक्सचेंजों पर उपलब्ध जीवंत लिक्विडिटी का लाभ उठाने के इच्छुक वैश्विक ग्राहकों की मांग में लगातार और मजबूत वृद्धि देख रहे हैं। NSE के साथ एक सूचीबद्ध विक्रेता बनकर और सीधे को-लोकेशन कनेक्टिविटी स्थापित करके, हम अपने उपयोगकर्ताओं को भौगोलिक सीमाओं के बिना अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग के व्यापकतम अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।"NSE पर ट्रेडिंग करने वाले ग्राहक निष्पादन एल्गोरिदम, Autospreader®, ADL®, चार्टिंग और एनालिटिक्स, और APIs के साथ-साथ TT की अन्य सभी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।अकेले 2025 में 3 बिलियन से अधिक डेरिवेटिव लेनदेन को हैंडल करने वाला TT वायदों तथा वायदों पर आधारित विकल्पों के लिए विश्व स्तर पर सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला प्लेटफ़ार्म है, और परिसंपत्तियों के कई वर्गों में इसका उपयोग बढ़ रहा है। इस प्लेटफॉर्म ने अपनी उच्च-प्रदर्शन टेक्नोलॉजी और कार्यक्षमता के लिए सितंबर में FOW Asia Pacific Awards में Trading System of the Year and Derivatives Trading System of the Year सहित, 2025 में कई मान्यताएं प्राप्त की हैं।Trading Technologies का परिचय Trading Technologies (www.tradingtechnologies.com) Tier 1 बैंकों, ब्रोकरेज, मनी मैनेजरों, हेज फंडों, प्रोप्राइटरी ट्रेडरों, Commodity Trading Advisors (CTAs), कमर्शियल हेजरों और रिस्क मैनेजरों के एंड-टू-एंड ट्रेडिंग संचालनों के लिए बाजार-अग्रणी टेक्नोलॉजी प्रदान करने वाली एक वैश्विक पूंजी बाजार प्लेटफॉर्म सेवा कंपनी है। लिस्टेड डेरिवेटिव्स में अपनी जड़ों के साथ, "X" परिसंपत्ति वर्गों, कार्यों, कार्यप्रवाहों और भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए यह Software-as-a-Service (SaaS) कंपनी "multi-X" समाधान प्रदान करती है। इस मल्टी-X दृष्टिकोण में ट्रांजैक्शन कॉस्ट एनालेसिस (TCA); क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग; कंप्लायंस और ट्रेड सर्विलांस; क्लियरिंग और पोस्ट-ट्रेड एलोकेशन; और इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं सहित डेटा तथा विश्लेषणों के लिए समाधानों द्वारा समर्थित वायदें और विकल्प, फिक्स्ड इनकम, फॉरेन एक्सचेंज (FX) और क्रिप्टोकरेंसियों में ट्रेड एग्जीक्यूशन सेवाएं शामिल हैं। यह पुरस्कार विजेता TT प्लेटफॉर्म इकोसिस्टम एक्सचेंजों को उनके बाजार प्रतिभागियों को नवप्रवर्तनशील समाधान प्रदान करने, और टेक्नोलॉजी कंपनियों को Trading Technologies के ग्राहकों को अपने पूरक उत्पाद वितरित करने में सहायता करता है।लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1672454/Trading_Technologies_Logo.jpg
Source: NDTV February 25, 2026 15:32 UTC