Train Running Status: तीन दिन संबलपुर से ब्रजराजनगर के बीच रद्द रहेगी टिटलागढ़ पैसेंजर - News Summed Up

Train Running Status: तीन दिन संबलपुर से ब्रजराजनगर के बीच रद्द रहेगी टिटलागढ़ पैसेंजर


Train Running Status: तीन दिन संबलपुर से ब्रजराजनगर के बीच रद्द रहेगी टिटलागढ़ पैसेंजरबिलासपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल में ट्रैफिक सह पावर ब्लाक लेकर ट्रैक मशीन का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से छूटने व गुजरने वाली दो ट्रेन अलग-अलग तिथि में रद रहेगी।इसके तहत 12,14 व 17 जून को 08263/08264 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन संबलपुर-ब्रजराजनगर के मध्य रद रहेगी। इसी तरह शनिवार को अमृतसर से रवाना होने वाली 20808 अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से रवाना हुई। इस वजह से यह ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में देरी से पहुंचेगी। इसी तरह 13 जून को इंदौर से रवाना होने वाली 20917 इंदौर - पुरी एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट देर से रवाना होगी।उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगीओड़िशा रेल हादसे कारण प्रभावित 18477/18478 पुरी -योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन सामान्य नहीं हुआ है। अभी यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से ही चल रही है। शनिवार को और 11 व 12 जून को योग नगरी ऋषिकेश व पुरी रवाना होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी मार्ग होकर चलेगी।इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन कुछ यात्री बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उतर जा रहे हैं। कई बार तो यहां ट्रेन के पहुंचने के बाद भी उद्घोषणा के माध्यम से जानकारी नहीं दी जाती। इसके चलते स्टेशन मास्टर या अन्य रेलकर्मियों से जानकारी लेते नजर आते हैं।Posted By: Manoj Kumar Tiwari


Source: Dainik Jagran June 11, 2023 14:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */