Two Killed, Three Injured in Car-Truck Collision - News Summed Up

Two Killed, Three Injured in Car-Truck Collision


हाईस्पीड SUV ट्रैक्टर-ट्राले में घुसी,दूल्हे के 2 दोस्तों की मौत:ट्राले से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। (इनसेट में मृतक महावीर, लेफ्ट और मनोज, राइट साइड की फाइल फोटो)हरियाणा के हांसी में एक हाई स्पीड SUV ट्रैक्टर-ट्रॉला में घुस गई। 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य को गंभीर चोट आई है। हादसा इतना भीषण था कि बोनट और इंजन के पार्ट्स उखड़कर कई फीट पीछे खिसक गए।. पांचों युवक शुक्रवार तड़के भिवानी से अपने दोस्त की शादी से वापस फतेहाबाद लौट रहे थे। हांसी के सैनीपुरा गांव के पास ये हादसा हुआ। घायलों को तुरंत हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हिसार के लिए रेफर कर दिया।ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर चालक का कहना है कि टक्कर लगते ही उन्हें भी तेज झटका लगा। ट्रैक्टर-ट्रॉला कई फीट खिसकता चला गया। आसपास के लोगों को बुलाकर उन्होंने घायलों को बाहर निकाला।एक्सीडेंट में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।3 पॉइंट में जानिए…पूरा घटनाक्रमशादी से वापस लौट रहे थे: फतेहाबाद के मोची गांव के रहने वाले महावीर (42) और चौबारा गांव निवासी मनोज (38) अपने साथियों के साथ भिवानी जिले के गांव बड़सी में एक शादी समारोह गए थे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद पांचों अपनी टाटा सिएरा कार में सवार होकर वापस फतेहाबाद के लिए निकल गए।फतेहाबाद के मोची गांव के रहने वाले महावीर (42) और चौबारा गांव निवासी मनोज (38) अपने साथियों के साथ भिवानी जिले के गांव बड़सी में एक शादी समारोह गए थे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद पांचों अपनी टाटा सिएरा कार में सवार होकर वापस फतेहाबाद के लिए निकल गए। हांसी के पास हुआ हादसा: हांसी के सैनीपुरा गांव के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। महावीर और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन दोस्त चौबारा गांव के ही विक्रम व कृष्ण और चंद्रावल के विनोद की हालत सीरियस बनी हुई है। तीनों का हांसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।हांसी के सैनीपुरा गांव के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। महावीर और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन दोस्त चौबारा गांव के ही विक्रम व कृष्ण और चंद्रावल के विनोद की हालत सीरियस बनी हुई है। तीनों का हांसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीछे से टकराई कार: ट्रैक्टर ड्राइवर बालकरण का कहना है कि वह यूपी से ट्रॉला लेकर सिरसा की ओर जा रहे थे। हांसी के पास अचानक ट्रैक्टर में तेज झटका लगा। गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी थी। इसके बाद लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला।चौबारा गांव के सरपंच जोगिंदर कुमार जानकारी देते हुए।गांव में होगा अंतिम संस्कारसामान्य अस्पताल पहुंचे गांव चौबारा के सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि मनोज परिवार की इकलौता संतान था। उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी, 2 बेटी (8 और 10 साल) और एक बेटा (6) है। वहीं महावीर परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।घटना की जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी सुखजीत सिंह।घायलों को अस्पताल में भर्ती करायाहादसे की सूचना मिलते ही शिशु पुल चौकी पुलिस और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar March 27, 2026 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */