Hindi NewsLocalHaryanaPanipatTwo Days After The Altercation, A Childhood Friend Was Stabbed To Death By Stabbing Her In The Chest, Case Filed Against FourAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपानीपत में दोस्ती का कत्ल: कहासुनी के दो दिन बाद बचपन के दोस्त के सीने में चाकू घोपकर कर दी हत्या, चार पर केस दर्जपानीपत 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकउमेश का फाइल फोटो।सिटी थाना क्षेत्र के तहसील कैंप की वारदात, तीन साथियों के साथ मिलकर की हत्यामृतक के भाई ने करवाया मृतक का नेत्र दानतहसील कैंप के विकास नगर में बचपन के दोस्त ने कहासुनी के दो दिन बाद दोस्त के सीने में चाकू घोंप दिया। तीन साथियों के साथ वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला। परिजन घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।सिविल अस्पताल पहुंचे उमेश के परिजन।तहसील कैंप के विकार नगर निवासी सुमित ने बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय उमेश उर्फ सोनू कमर्शियल ऑटो चलाक था। उमे श की दो दिन पहले उसके बचपन के दोस्त और पड़ोसी दीपक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रविवार रात को उमेश अपने दूसरे दोस्त आशु के घर खाना खा रहा था।तभी दीपक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। पहले दोनों में गाली-गलौज हुई। जिसके बाद दीपक ने चाकू निकालकर उमेश के सीने में घोंप दिया। चाकू लगते ही उमेश जमीन पर गिर पड़ा।चाकू घोंपने के बाद दीपक अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। आशु ने उन्हें उमेश का चाकू मारने की सूचना दी। वह उमेश को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।मरने के बाद भी उमेश की आंखें देखेंगी दुनियाउमेश की मौत के बाद भाई सुमित ने उसका नेत्रदान किया है। सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद भाई सुमित ने उमेश की आंखें दान की हैं। माधव नेत्र बैंक के डॉक्टरों ने उमेश की आंखों का कॉर्निया लिया है। जिससे दो नेत्रहीनों की दुनिया रोशन की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 06:20 UTC