UNESCO World Heritage : विश्‍व धरोहर में शामिल हुआ तेलंगाना का काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर, उपलब्धि पर पीएम मोदी ने बधाई दी - News Summed Up

UNESCO World Heritage : विश्‍व धरोहर में शामिल हुआ तेलंगाना का काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर, उपलब्धि पर पीएम मोदी ने बधाई दी


UNESCO World Heritage : विश्‍व धरोहर में शामिल हुआ तेलंगाना का काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर, उपलब्धि पर पीएम मोदी ने बधाई दीतेलंगाना का काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर (Kakatiya Rudreshwara Temple) विश्‍व धरोहर में शामिल किया गया है। यूनेस्‍को की वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट (UNESCO World Heritage Site) ने इसे विश्‍व धरोहर के तौर पर जगह दी है। पीएम मोदी ने इस उपलब्‍धि‍ पर बधाई दी है...नई दिल्‍ली, एजेंसियां। तेलंगाना का काकतीय रुद्रेश्‍वर मंदिर (Kakatiya Rudreshwara Temple) विश्‍व धरोहर में शामिल किया गया है। यूनेस्‍को की वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट (UNESCO World Heritage Site) ने इसे विश्‍व धरोहर के तौर पर जगह दी है। 800 साल पुराने इस मंदिर को रामप्‍पा मंदिर (Ramappa Temple) के नाम से भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्‍धि पर देश को बधाई दी है।मंदिरों में चमकता ताराUNESCO ने रविवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। यूनेस्‍को ने कहा- 'यूनेस्‍को वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट में काकतीय रुद्रेश्‍वर (रामप्‍पा) मंदिर को शामिल किया गया है। बेहतरीन...' मार्को पोलो ने काकतीय वंश के दौरान बने इस मंदिर को तमाम मंदिरों में सबसे चमकता तारा कहा था।वास्तु शिल्प का अद्भुत नमूनाभगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में मुख्य रूप से रामलिंगेश्वर स्वामी की पूजा होती है। इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। मंदिर को शिल्पकार रामप्पा का नाम दिया गया, जिसने 40 वर्षों के अथक प्रयास के बाद इसका निर्माण किया था। छह फीट ऊंचे सितारे जैसे प्लेटफार्म पर निर्मित यह मंदिर वास्तु शिल्प का अद्भुत नमूना है।प्रधानमंत्री ने बधाई दीपीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'उत्कृष्ट! सभी को बधाई, खासकर तेलंगानावासियों को। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे काकतीय वंश द्वारा निर्मित इस अद्भुत मंदिर का अनुभव जरूर लें।' मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भी यूनेस्को के निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जताई।Excellent! The iconic Ramappa Temple showcases the outstanding craftsmanship of great Kakatiya dynasty. I would urge you all to visit this majestic Temple complex and get a first-hand experience of it’s grandness.


Source: Dainik Jagran July 25, 2021 15:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */