वैसे तो हमारे देश के विभिन्न राज्यों में आम की खेती (Mango Cultivation) की जाती हैं, लेकिन देश-विदेश के बाजार में उत्तर प्रदेश के आमों की बात ही अलग है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आम देशभर में कई तरह के बेहतरीन किस्मों के आमों की खेती (Mangos Cultivation) की जाती है. इन्हीं में से उत्तर प्रदेश के आम भी हैं, जो इस समय देश-विदेश के बाजार में खूब नाम कमा रहे हैं. विदेश में भी पहुंचा UP का आमउत्तर प्रदेश के आमों को मास्को में आयोजित चार दिवसीय इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल (Four Day International Mango Festival) में खूब सराहा गया है. ये ही नहीं हमारे उत्तर प्रदेश के आम की बेहतरीन किस्में दुबई, बहरीन और जापान के बाजार में भी बिकते हैं.
Source: Dainik Jagran July 17, 2023 12:43 UTC