Hindi NewsLocalUttar pradeshKanpurThe Police Beat Up The Woman By Dropping Her On The Ground In Kanpur DehatUP में दरोगा ने महिला को पटककर पीटा: आरोपी को पकड़ने गए दरोगा को महिला ने रोका, तो उसे जमीन पर पटक दिया, फिर ऊपर बैठ गया, बुरी तरह पीटता रहाकानपुर देहात 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकदरोगा ने महिला को जमीन पर गिराकर पीटा।उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दरोगा ने खाकी को शर्मसार कर दिया। लूट के मामले में आरोपी को पकड़ने गए चौकी इंचार्ज महिलाओं से उलझ गए। दरोगा ने एक महिला को नाली किनारे ले जाकर जमीन पर पटक दिया। महिला के गिरने के बाद दरोगा उसके ऊपर चढ़ गया और पीटने लगा। काफी देर महिला को पीटने के बाद किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने महिला को दरोगा के चंगुल से बचाया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।जानकारी के अनुसार, भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल चार सिपाहियों के साथ गांव में दबिश देने पहुंचे थे। इस बीच एक भी महिला कांस्टेबल नहीं थीं। दरोगा ने दुर्गदासपुर गांव के शिवम को पकड़ लिया। इसपर शिवम की मां सहित अन्य महिलाएं वहां आ पहुंचीं और बहस करने लगीं।ग्रामीणों का आरोप है कि बिना महिला कांस्टेबल के पीड़ित के घर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। वहीं, शिवम ने बताया कि, दरोगा पंचायत चुनाव से उसको प्रताड़ित कर रहा है। जबकि, पुलिस में उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। दरोगा आए दिन पैसा ऐंठने के लिए उसके परिवार पर दबाव बना रहा है।सास को पिटता देख बहू आई तो दरोगा उससे भी भिड़ गएइस बीच इंद्रजीत की पत्नी श्यामा देवी (शिवम की मां) ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने अपना सारा गुस्सा उनपर ही निकाल दिया। इस बीच दरोगा ने महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके ऊपर चढ़कर बुरी तरह पीटने लगा। अपनी सास को दरोगा से बचाने बहू आरती पहुंची, तो चौकी इंचार्ज उससे भी उलझ बैठे। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस की हरकत का वीडियो बना लिया।एसपी ने दिए जांच के आदेशबिना सूझबूझ के दबिश देने गए चौकी इंचार्ज की वजह से हुई फ़जीहत के बाद एसपी केशव कुमार चौधरी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को समझने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की यह कार्रवाई पूरे कानपुर देहात में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल महिला के ऊपर चढ़कर उसको बुरी तरह पीट रहा है।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 16:54 UTC