UP Breaking News Live: बरेली में निकाय चुनाव की साजिश में कराया बवाल , पूर्व पार्षद समेत कई को भेजा जेल - News Summed Up

UP Breaking News Live: बरेली में निकाय चुनाव की साजिश में कराया बवाल , पूर्व पार्षद समेत कई को भेजा जेल


उत्तर प्रदेश के बरेली को बार-बार सुलगाने की कोशिश की जा रही है.मगर, पुलिस की सक्रियता से कई बार बवाल टल गया, लेकिन रविवार को शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा के गुसाई गोटिया रिलायंस टावर के पास कांवड़ियों के जुलूस के दौरान बवाल हो गया था.हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से पथराव हुआ था.इसके साथ ही कोई घायल नहीं हुआ.मगर, इस बवाल के पीछे नगर निगम चुनाव की साजिश बताई जा रही है.पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बीच बर्चस्व की जंग काफी समय से थी, लेकिन बताया जाता है कि कांवड़ के दौरान पार्षद पद के दावेदारों ने एक- दूसरे से बदला लेने के लिए यह बवाल कराया था.पुलिस ने सोमवार को पूर्व पार्षद उसमान अल्वी समेत कई को जेल भेज दिया है.


Source: NDTV July 24, 2023 11:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */