16 Aug 2023 1:10:34 PMसंवाद सूत्र, ढवारसीः क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि खनन माफियाओं ने अपने मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर रखे हैं। ढवारसी क्षेत्र के अलावा आदमपुर तथा हसनपुर क्षेत्र के गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।मंगलवार रात ढवारसी क्षेत्र में ट्रैक्टर से अवैध खनन करने की शिकायत पर खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आदमपुर पुलिस को साथ लेकर छापामारी की। छापामारी की भनक लगते ही खनन माफिया मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों को छिपाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, खनन अधिकारी ने पुलिस की मदद से मिट्टी से भरे हुए चार ट्रैक्टर ट्राली एवं एक स्क्रैपर मशीन को मौके पर पकड़ लिया। सभी वाहनों को ढवारसी पुलिस चौकी ले जाकर सीज कर दिए।
Source: Dainik Jagran August 16, 2023 12:09 UTC