UP Budget 2019 LIVE Updates: Yogi Adityanath Government Presented Uttar Pradesh Budget - News Summed Up

UP Budget 2019 LIVE Updates: Yogi Adityanath Government Presented Uttar Pradesh Budget


Thu, 7 Feb 2019 13:39:33 (IST) बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर में वृद्धि करने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने और महिलाओं के प्रति सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने, उनके प्रति सम्मान भाव जागृत करने के उद्देश्य से आगामी वित्तीय वर्ष से कन्या सुमंगला योजना लाई जा रही है। इसके लिए 1200 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था प्रस्तावित।Thu, 7 Feb 2019 13:07:32 (IST) यूपी में हवाई अड्डों के लिए 1 हजार करोड़, जेवर को 800, अयोध्या को 200 करोड़ का बजटThu, 7 Feb 2019 12:58:19 (IST) वित्तीय अनुशासन को ध्यान में रखकर यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा, विकासोन्मुखी, 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को चरितार्थ करने वाला बजट, गांव, शहर, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं और समाज के हितों का ध्यान रखने वाला बजट वित्त मंत्री ने पेश किया: योगी आदित्यनाथThu, 7 Feb 2019 12:53:38 (IST) सदन में बजट पेश होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-Thu, 7 Feb 2019 12:48:44 (IST) प्रयागराज में ऋषि भरद्वाज आश्रम का विकास किया जाना प्रस्तावित।Thu, 7 Feb 2019 12:48:33 (IST) वाराणसी में लहर तारा तालाब, कबीर स्थल र गुरु रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर का सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित।Thu, 7 Feb 2019 12:48:05 (IST) पर्यटन नीति 2018 के क्रियान्वयन के लिए 70 करोड़ रुपये।Thu, 7 Feb 2019 12:46:20 (IST) गढ़मुक्तेश्वर के पर्यटक स्थलों के एकीकृत विकास के लिए ₹27 करोड़ की व्यवस्था।Thu, 7 Feb 2019 12:45:33 (IST) अयोध्या में प्रमुख पर्यटन स्थलों के एकीकृत विकास के लिए 101 करोड़ रुपये की व्यवस्था।Thu, 7 Feb 2019 12:44:54 (IST) उत्तर प्रदेश ब्रिज तीर्थ में अवस्थापना सुविधाओं के लिए 125 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।Thu, 7 Feb 2019 12:38:07 (IST) वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण योजना के क्रियान्वन के लिए विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का गठन। गंगा तट से विश्वनाथ मंदिर तक मार्ग के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 207 करोड़ रुपये की व्यवस्था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए 16 करोड़ रुपये।Thu, 7 Feb 2019 12:34:09 (IST) अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के लिए 942 करोड़ रुपये, अरबी-फारसी मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 459 करोड़ रुपये की व्यवस्था।Thu, 7 Feb 2019 12:27:57 (IST) पावरलूम बुनकरों को रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराए जाने के लिए 150 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश हैंडलूम, पावरलूम, सिल्क, टेक्सटाइल्स ऐंड गार्मेंटिंग पॉलिसी 2017 के लिए 50 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिए 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था।Thu, 7 Feb 2019 12:20:36 (IST) एक जनपद एक उत्पाद योजना के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2017 के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट।Thu, 7 Feb 2019 12:17:24 (IST) अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश नीति, 2012 के क्रियान्वन के लिए 600 करोड़ रुपये, नई औद्योगिक नीति 'औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, 2017' के लिए 482 करोड़ रुपये और औद्योगिक निवेश प्रोत्साहित योजना, 2003 के लिए 120 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।Thu, 7 Feb 2019 12:12:16 (IST) एक्सप्रेस-वे के लिए कई फैसले-Thu, 7 Feb 2019 12:08:31 (IST) बजट के दौरान यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का शायराना अंदाज, 'हम ऐसे दरिया हैं, जो एक-एक कतरे का कोई भी हिसाब मांग लें, दे देंगे...'Thu, 7 Feb 2019 12:01:46 (IST) स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के लिए 6000 करोड़ रुपये, प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 750 पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए युवक मंगल दल योजना के लिए 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था।Thu, 7 Feb 2019 11:57:00 (IST) राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना: 3,488 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना: 2,954 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन: 1,393 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: 429 करोड़ रुपये, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन: 224 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।Thu, 7 Feb 2019 11:55:46 (IST) प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए 6,240 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित।Thu, 7 Feb 2019 11:52:47 (IST) स्वास्थ्य पर बड़ा ऐलानः कैंसर संस्थान लखनऊ के लिए 248 करोड़ रुपये का ऐलान। लखनऊ में अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ रुपये। उत्तर प्रदेश में आयुष विश्वविद्यालय खुलेगा। बजट में 10 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया।Thu, 7 Feb 2019 11:51:38 (IST) प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में लग रहे 500 हाट-पैठ का विकास 150 करोड़ रुपये की लागत से मंडी परिषद द्वारा किए जाने का निर्णय।Thu, 7 Feb 2019 11:48:12 (IST) 2019-20 के लिए 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 6000 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं क्रय किया जाना प्रस्तावित, 60.51 लाख क्विंटल बीज वितरण और 77.26 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य।Thu, 7 Feb 2019 11:45:28 (IST) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: 892 करोड़, राष्ट्रीय फसल बीमा योजना: 450 करोड़ और उर्वरकों के पूर्व भंडारण योजना: 150 करोड़ रुपये का प्रावधान।Thu, 7 Feb 2019 11:44:45 (IST) बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के गठन का ऐलान किया गया। इसी तरह पूर्वांचल विकास बोर्ड के गठन का भी ऐलान। कुशीनगर के साथ गौतमबुद्धनगर का एयरपोर्ट भी जल्द ऑपरेशनल होगा।Thu, 7 Feb 2019 11:24:12 (IST) गांवों में गोवंश के रख-रखाव पर 247 करोड़ और शहरों में कान्हा गोशाला के लिए 200 करोड़ का प्रस्ताव।Thu, 7 Feb 2019 11:23:49 (IST) सहकारी क्षेत्र की बंद चीनी मिलों के लि


Source: Navbharat Times February 07, 2019 04:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */