एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अयोध्या एयरपोर्ट पर हर महीने लगभग 1500 किलोलीटर जेट फ्यूल की खपत होती है। जेट फ्यूल की कीमत बढ़ने का असर आने वाले समय में फ्लाइट किराए पर और देखने को मिल सकता है। प्रतिदिन औसतन 400 केएल कि खपत हो जाती है।अयोध्या से उड़ान भरने वाली एयरलाइंसअयोध्या एयरपोर्ट से मौजूदा इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की उड़ानें संचालित हो रही हैं। इन एयरलाइंस की फ्लाइटें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद रूट पर संचालित होती हैं। एटीएफ महंगा होने के बाद एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है।इंडिगो ने घरेलू उड़ानों पर दूरी के अनुसार 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक फ्यूल चार्ज लागू किया है। अयोध्या से दिल्ली की दूरी लगभग 500-600 किमी है, इसलिए इस रूट पर लगभग 275 से 400 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज देना होगा। वहीं मुंबई और बेंगलुरु रूट पर 800 से 950 रुपये तक अतिरिक्त देना पड़ेगा।
Source: NDTV April 03, 2026 13:40 UTC