UP News: यूपी में स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर को लेकर अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- 'बीजेपी सरकार के कहर...' - News Summed Up

UP News: यूपी में स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर को लेकर अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- 'बीजेपी सरकार के कहर...'


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का साल आने ही वाला है और उससे पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली के प्रीपेड मीटर को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार का कहर देखने को मिल रहा है, जिस वजह से उत्तर प्रदेश में पीड़ित लोगों की एक नई श्रेणी तैयार हो रही है, जिसका नाम 'प्रीपेड पीड़ित' है।अखिलेश यादव ने किया पोस्टअखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि बीजेपी सराकर के कहर की वजह से ही उत्तर प्रदेश में पीड़ित लोगों की एक नई श्रेणी तैयार होती जा रही है, जिसका नाम प्रीपेड पीड़ित है। इसका मतलब ये है कि जो भी लोग बिजली के प्रीपेड मीटर लगाकर बैठे हैं वो स्मार्ट मीटर की खामियों की वजह से बिजली कट जाने पर अंधेरे और गर्मी का संकट झेलने पर मजबूर हैं।कंपनी क्यों जनता को परेशान कर रही- अखिलेश यादवअखिलेश यादव ने आगे अपने पोस्ट में लिखा है कि 'जब बिजली खाते में बिजली के इस्तेमाल करने से पहले ही पैसा जमा हो जाता है तो फिर सरकार और कंपनी जनता को क्यों परेशान कर रही है। बिजली कंपनियों को तो पैसा पहले ही मिल जाता है, फिर उन्हें आम जनता की चिंता करने की क्या पड़ी है। बेचारी जनता दर-दर भटकने पर मजबूर है लेकिन सरकार और कंपनियां के सामने कोई सुनवाई नहीं है क्योंकि वो पहले से ही मिलीभगत करके पैसे कमा के बैठी हैं।'अखिलेश यादव ने आगे कहा कि 'सच तो ये है कि भाजपा राज में अब जनता 'उपभोक्ता' नहीं रह गई है, 'उपभुगता' हो गई है क्योंकि वो हेराफेरी से बनी भाजपा सरकार के दुष्परिणामों को 'भुगतने' पर मजबूर है। इसी कारण पीडीए की संख्या भी लगातार बढ़ रही है क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज भी कह रहे हैं- जो पीड़ित, वो पीडीए!'


Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 17:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */