UP Top News Today: नाबालिग बटुकों के मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि, घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - News Summed Up

UP Top News Today: नाबालिग बटुकों के मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि, घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद


UP Top News Today: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मुश्किल में पड़ गए हैं। नाबालिग बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। इसी के बाद पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। वहीं, मेरठ के रामराज हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।UP Top News Today 26 February 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती नाबालिग बटुकों से कथित यौन शोषण के आरोपों में घिरे हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने नाबालिग बटुकों की मेडिकल जांच करवाई है। सूत्रों का दावा है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट में पीड़ित दोनों नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।मेरठ के रामराज में हुए एलानिया कत्ल के आरोपी प्रदीप को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुनील हत्याकांड में हत्यारोपी प्रदीप ने कत्ल के बाद एक वीडियो बनाया था। एक्शन में आई पुलिस ने उसकी तलाश जारी की और उसे एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस पर तमंचा तान लिया था। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। प्रदीप ने सुनील की हत्या के बाद कई पुलिसकर्मियों को हत्या की धमकी दी थी।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज मुश्किल में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद; नाबालिग बटुकों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि सूत्रों के मुताबिक नाबालिग बटुकों से यौन शोषण के आरोप में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। अग्रिम जमानत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।रामराज हत्याकांड: ऐलानिया कत्ल का आरोपी प्रदीप गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित रामराज कस्बे में बुधवार को हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरेंद्र सिंह की सरेबाजार चार गोलियां मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप (पुत्र रमेश धीमान) को पुलिस ने घेराबंदी कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।सड़क पर डीजे बजाया तो हवालात में मनेगी होली, त्योहारों के लिए यूपी पुलिस की गाइडलाइन जारीहोली पर सड़क हादसों और झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। तय हुआ है कि होली पर दो दिन सिटी जोन में सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। सड़क रोककर म्यूजिक सिस्टम लगाकर नाचगाना नहीं होगा। यातायात नहीं रोका जाएगा।हापुड़ की 'रानी' निकली बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों से वोटर बनी; SIR में खुलासा हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के दौताई गांव में बांग्लादेशी मूल की महिला द्वारा फर्जी दस्तावेजों से वोटर लिस्ट में ‘रानी’ नाम दर्ज कराने का मामला सामने आया। हापुड़ पुलिस ने महिला और उसके पति पर धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी, कहा- बनारस कचहरी के साथ तुम्हें भी उड़ा देंगे वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। बनारस कचहरी के साथ अधिवक्ता को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कॉल करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।PDA सियासी नौटंकी, सपा का चाल-चरित्र दलित विरोधी; मायावती ने फिर याद दिलाया गेस्ट हाउस कांड कांशीराम की जयंती पर ‘पीडीए दिवस’ मनाने की समाजवादी पार्टी की घोषणा पर बहुजन समाज पार्टी ने इसे राजनीतिक दिखावा बताया। बसपा ने सपा पर बहुजन महापुरुषों के अनादर और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।यूपी और झारखंड के लिए भोपाल से शुरू हुई दो नई ट्रेनें; जानिए कब चलेगी, किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भोपाल-धनबाद-भोपाल नई त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस और भोपाल-चोपन-भोपाल नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मध्यप्रदेश और आसपास के राज्यों में रेल संपर्क और यात्री सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यामानाशी की तरह यूपी पर प्रकृति की कृपा; निवेश के लिए बेस्ट है, जापान में बोले CM योगी जापान दौरे पर योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी प्रांत में यूपी को निवेश के लिए सर्वोत्तम बताया। उन्होने कहा कि जैसी प्रकृति की कृपा यामानाशी पर है, वैसी ही यूपी पर है। 25 करोड़ आबादी, बेहतर कानून-व्यवस्था और बढ़ती प्रति व्यक्ति आय का जिक्र किया। पहले दिन 11 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए।बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर छापे पर भड़के योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, बोले- कुछ हुआ तो... बलिया में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और होटल पर आयकर विभाग ने छापा मारा। विधायक के समधी और यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने विधायक की खराब सेहत का हवाला देते हुए एजेंसियों को चेतावनी भी दी है।यूपी बीजेपी में पंकज चौधरी बनाने लगे नई टीम, मंडलों से शुरुआत, होली बाद प्रदेश कमेटी का ऐलान! उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मिशन 2027 और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को चाक-चौबंद करने में जुट गए हैं। 230 से अधिक नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। होली बाद प्रदेश कमेटी के ऐलान की बात कही जा रही है।


Source: NDTV February 26, 2026 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */