DeathUP Top News Today: देवरिया में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अयोध्या के रुदौली में बुर्का पहनकर सराफा कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। युवती के साथ उसका एक प्रेमी भी पकड़ा गया है। जिस पिस्टल को दिखाकर वारदात को अंजाम दिया गया था, उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई है।3 Apr 2026, 02:02:47 PM IST मिष्ठान दुकान में लगी भीषण आग बहराइच गोंडा हाईवे से सटे चिलवरिया बाजार में गुरुवार रात एक मिष्ठान की बंद दुकान में भीषण आग लग गई। जिसके चलते आसपास के कारोबारियों में दहशत फैल गई। पछुवा हवा से आग भड़कती चली गई। कड़ी मशक्कत से लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सब कुछ सामान तबाह हो गया। लगभग तीन लाख से अधिक की सम्पत्ति नष्ट होने का अनुमान है। देहात कोतवाली के चिलवरिया निवासी गौरव गुप्ता की चिलवरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक में बजरंग मिष्ठान भंडार प्रतिष्ठान है । वह गुरुवार रात दुकान बंदकर घर में सो रहे थे। गुरूवार देर रात लगभग एक बजे उनकी दुकान में भीषण आग की लपटे व धुआ का गुबार उठा।3 Apr 2026, 01:52:52 PM IST रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बलरामपुर महोत्सव का हुआ आगाज बलरामपुर में आगामी तीन दिनों तक चलने वाले बलरामपुर महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। बलरामपुर महोत्सव का विधवत शुभारंभ शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। डीएम विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज उठा।3 Apr 2026, 01:43:17 PM IST वाहन की टक्कर से अधेड़ कारोबारी घायल बहराइच में दुकान बंद कर गुरूवार रात घर पैदल जा रहे अधेड़ कारोबारी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल के परिजनों को जानकारी दी। घायल को चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।3 Apr 2026, 01:35:55 PM IST वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत एक घायल रायबरेली प्रयागराज रेलमार्ग पर शुक्रवार शहर कोतवाली क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई तो वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।3 Apr 2026, 12:12:45 PM IST अवैध असलहा के साथ रील बनाने का वीडियो वायरल रायबरेली में अवैध असलहा के साथ बुलेट सवार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक बाइकों पर सवार अवैध असलहा के साथ स्टंटबाजी करते देखे जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल पर बुलेट और थार सवार युवक अवैध असलहा के साथ स्टंट बाजी कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हरकत में आई थाने की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों की पहचान शुरू कर दी है। जिले में इस तरह के आए दिन स्टंट बाजी के वीडियो वायरस होते हैं लेकिन उसके बावजूद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण युवाओं में इसका सुमार बढ़ रहा है।3 Apr 2026, 11:59:03 AM IST गौरीदासपुरवा गांव में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीण में डर बलरामपुर में सुहेलदेव वन्यजीव अभयारण्य के बनकटवा रेंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर के मजरे गौरीदासपुरवा गांव मे शुक्रवार भोर पहर करीब तीन बजे राजेश्वर यादव के पशुशाला के बाहर गाय के साथ बंधे बछडे के ऊपर तेंदुए ने हमला कर गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। गाय के चिल्लाने की आवाज सुनकर राजेश्वर ने टार्च जलाकर देखा तो तेंदुआ खडा हुआ था। गुहार लगाने पर तेंदुआ बछडे को छोड़कर धीरे-धीरे कदमो से पास के झाडी मे घुस गया। राजेश्वर ने सुबह बनकटवा रेंजर को घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा जहीर खान ने घटनास्थल के आसपास कंबिग करते हुए ग्रामीणो को सतर्क रहने के लिए बताया।3 Apr 2026, 11:57:51 AM IST पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 14 यात्री घायल हैदरगढ़ में कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की रात एक बस पलट जाने से 14 यात्री घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया।चार को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। दिल्ली से बिहार जा रही थी बस: दिल्ली से 70 सवारियों को लेकर बस बिहार जा रही थी।रात दो बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में किमी 32 पर जब यह बस पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया।3 Apr 2026, 11:56:07 AM IST खाना बनाते समय लगी आग से कंटेनर में रखी लाखों की केबिल जली गोंडा में खाना बनाते समय कंटेनर में लगी आग से गुरुवार देर रात लगभग दो लाख रुपए का सामान जल गया। देवरियाखाम गांव के राजाराम तिराहा के निकट सड़क किनारे खड़े कंटेनर के अंदर बीएसएनएल केबल डालने वाले दो मजदूर भोजन बना रहे थे।यहां अचानक गैस सिलिंडर से लपट निक
Source: NDTV April 03, 2026 04:48 UTC