UP Weather: तेज हवा के साथ आज यूपी के 10 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, कभी भी बदल सकता है मेरठ-आगरा का मौसम - News Summed Up

UP Weather: तेज हवा के साथ आज यूपी के 10 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, कभी भी बदल सकता है मेरठ-आगरा का मौसम


जागरण संवाददाता, लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में सोमवार को ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश के साथ झोंकेदार हवा चलने का भी पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेगी झाेंकेदार हवा मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मथुरा, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, शामली एवं आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि हो सकती है। इन जिलों में झोंकेदार हवा भी चलेगी। इसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।मौसम विभाग ने मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की जताई संभावना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, कासगंज, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, रामपुर, मथुरा, हाथरस, सहारनपुर, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, संभल, शाहजहांपुर, शामली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में सोमवार को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका अधिक है।इन जिलों के लिए अनुमान उन्होंने बताया कि अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं बरेली, बुलंदशहर, हापुड, कासगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, रामपुर, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, संभल, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भी तेज झोंकेदार हवा का असर रहेगा। हालांकि इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।


Source: Dainik Jagran April 06, 2026 08:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */