UP Weather: यूपी में आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन आंधी-बारिश के आसार - News Summed Up

UP Weather: यूपी में आज से छाएंगे बादल, कल से दो दिन आंधी-बारिश के आसार


यूपी में रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार से आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है।यूपी में रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार से आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है। शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक होकर 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।तापमान में बढ़ौतरी कारण अब दिन के अलावा रात में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। नमी में भी कमी आई है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 78 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आंधी बारिश होगी और इसके बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तीन अप्रैल को भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने को कहा है।कल बदलेगा मौसम हवा का रुख बदला और पछुआ ने जोर पकड़ा तो शुक्रवार-शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री नीचे आ गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.1 था जो शनिवार को 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को दिन में तापमान बढ़ेगा। इसके बाद सोमवार की शाम से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव लाएगा। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Source: NDTV March 29, 2026 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */