जागरण टीम, लखनऊ। यूपी में पिछले तीन दिनों से मौसम के अलग रंग देखने को मिले हैं। कभी बरसात तो कभी कोहरा और फिर तेज धूप। कई जिलों में मौसम इतना बिगड़ा है कि लोगों ने पंखे भी बंद कर दिए हैं। रात का तापमान अचानक से बदल गया है। दिन में भी धूप अच्छी लगने लगी है। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बूंदाबांदी और गरज व चमक के साथ बरसात की आशंका जाहिर की है।रात में हु ई प्रयागराज में बारिश प्रयागराज में मौसम में बनी नरमी के बीच सोमवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन भर तेज धूप और साफ आसमान के बाद शाम होते-होते बादलों ने घेराबंदी शुरू कर दी, जिससे मौसम में ठंडक घुलने लगी। रात करीब 10 बजे कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।आगरा में निकली तेज धूप आगरा में मंगलवार सुबह की शुरुआत तेज धूप से हुई। रात में ठंडक का अहसास हुआ, जिससे लोगों को कंबल का सहारा लेना पड़ा। आखिरी सप्ताह में एक बार फिर से बारिश का अनुमान जताया गया है।
Source: NDTV March 24, 2026 06:07 UTC