UP Weather Update: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, उत्तर प्रदेश में आज से द‍िखेगा तापमान में बदलाव - News Summed Up

UP Weather Update: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, उत्तर प्रदेश में आज से द‍िखेगा तापमान में बदलाव


जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले तीन-चार दिनों में मौसम ने अचानक फिर करवट ली है। पछुआ हवा के कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। तेज धूप निकलने से फरवरी में मार्च जैसी अनुभूति हो रही है। मंगलवार को दोपहर में सड़कों पर ज्यादातर लोग बिना स्वैटर और जैकेट के नजर आए।सोमवार को लखनऊ का दिन का पारा करीब दो डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 10 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक मध्य एवं पूर्वी यूपी के अलावा पश्चिमी जिलों में भी अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि के आसार हैं।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार की सुबह तराई इलाकों, खासकर उत्तराखंड और नेपाल से सटे जिलों में थोड़ी देर के लिए कोहरा छाया रहा, लेकिन इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोई असर नहीं हुआ और सुबह से ही तेज धूप निकली।


Source: NDTV February 10, 2026 07:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */