US ने समझ ली इंडो-पैसिफिक की अहमियत, अमेरिका संग ट्रेड डील के बाद अहम बैठक, जयशंकर से मिले मार्को रूबियो - News Summed Up

US ने समझ ली इंडो-पैसिफिक की अहमियत, अमेरिका संग ट्रेड डील के बाद अहम बैठक, जयशंकर से मिले मार्को रूबियो


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिलकर खुशी हुई। एक व्यापक बातचीत हुई, जिसमें हमारे द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के जिन पहलुओं पर चर्चा हुई, उनमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और प्रौद्योगिकी शामिल थे। हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग तंत्रों की जल्द बैठकें करने पर सहमति बनी।भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज पर हमारे द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच नए आर्थिक अवसरों को खोलने के लिए मिलकर काम करने पर बात हुई। हमने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और भारत (INDIA) के बीच व्यापार समझौते की भी सराहना की।


Source: Navbharat Times February 04, 2026 01:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */