US-Israel-Iran War Live NEWS: होर्मुज स्ट्रेट पर होगा US का कंट्रोल? ट्रंप बोले- 'समझौता करना चाहता है ईरान' - News Summed Up

US-Israel-Iran War Live NEWS: होर्मुज स्ट्रेट पर होगा US का कंट्रोल? ट्रंप बोले- 'समझौता करना चाहता है ईरान'


ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की इस जंग में अगले 24 घंटे सबसे अहम माने जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि अगर उसने तेल-गैस व्यापार के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोला तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा. पूरी दुनिया की नजर ईरान पर है कि क्या वह इस धमकी के सामने झुक जाएगा या फिर अपने अबतक के रुख के अनुसार अमेरिका को कड़ा जवाब देगा. अगर ईरान ट्रंप की चेतावनी के सामने झुकने से इनकार करता है और ट्रंप हमला करने का आदेश देते हैं तो जंग एक अगल ही चरण में प्रवेश कर जाएगी. हम आपके लिए लेकर आए हैं अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी इस जंग का लाइव ब्लॉग.


Source: NDTV March 23, 2026 12:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */