Hindi NewsInternationalUS Israel Vs Iran War Live Updates Trump Netanyahu Hormuz StraitLIVE अमेरिका ने ईरान में हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की: इस्फहान पर 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों से अटैक; ट्रम्प ने वीडियो पोस्ट कियातेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी 13 मिनट पहलेकॉपी लिंकअमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला सोमवार रात को किया गया। इसके लिए 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ।रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस डिपो में बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य सामग्री रखी गई थी, जिसे निशाना बनाया गया। बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल मजबूत और भूमिगत ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाता है।हमले के बाद डिपो में रखे हथियारों में विस्फोट होने से कई धमाके हुए और इलाके में आग के बड़े गुबार उठे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सोशल मीडिया पर धमाकों का एक वीडियो शेयर किया है।इस्फहान में हथियार डिपो पर हमले का वीडियो…ईरान जंग से जुड़ी 2 तस्वीरें…इजराइल के हाइफा शहर में सोमवार को हिजबुल्लाह की तरफ से दागी गई एक ईरानी मिसाइल अटैक के बाद ऑयल रिफाइनरी में आग लग गई।लेबनान के बेरूत में विस्थापित लोगों के लिए अस्थायी शिविर बनाए गए हैं। तस्वीर में इन अस्थायी शिविर के बाहर बच्चे खेलते नजर आ रहे हैं।ईरान-इजराइल जंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. लाइव अपडेट्स 13 मिनट पहलेकॉपी लिंक ईरान में सरकारी इमारत पर हमले के 2 दोषियों को फांसी ईरान में सरकारी इमारत पर हमले के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों को फांसी दे दी गई है। कोर्ट के मुताबिक, दोनों कई हमलों में शामिल थे और उन पर लॉन्चर हथियारों से सरकारी इमारत को निशाना बनाने का आरोप था। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि दोनों का संबंध प्रतिबंधित विपक्षी संगठन पीपुल्स मोजाहेदीन ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान (PMOI) से था। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इसी मामले से जुड़े दो अन्य लोगों को एक दिन पहले भी फांसी दी गई थी। 25 मिनट पहलेकॉपी लिंक ईरान के महल्लात शहर पर हमले में 11 लोगों की मौत ईरान के मरकजी प्रांत के महल्लात शहर में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में रिहायशी इलाकों को सीधे निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि शहर में तीन रिहायशी इमारतों पर प्रोजेक्टाइल गिरने से भारी नुकसान हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महल्लात के अलावा तेहरान और इस्फहान के कई इलाकों में भी हमलों की खबरें सामने आई हैं। 47 मिनट पहलेकॉपी लिंक लेबनान में इजराइली एयरस्ट्राइक में एक की मौत दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आधी रात के बाद हुए इन हमलों में अब्बा कस्बे समेत कई इलाकों को निशाना बनाया गया। हमले में एक घर को सीधे निशाना बनाया गया, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके अलावा नबतिया और आसपास के क्षेत्रों में भी बमबारी से घरों को नुकसान पहुंचा है। 06:02 AM 31 मार्च 2026कॉपी लिंक सऊदी अरब ने 8 बैलिस्टिक मिसाइलें और 10 ड्रोन मार गिराए सऊदी अरब ने कहा है कि उसने रियाद और पूर्वी प्रांत की तरफ दागी गई 8 बैलिस्टिक मिसाइलों और 10 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सभी हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। मंत्रालय ने बताया कि मिसाइलों के अलावा पिछले कुछ घंटों में 10 ड्रोन को भी सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया गया। फिलहाल इन हमलों में किसी नुकसान की खबर नहीं है। 05:50 AM 31 मार्च 2026कॉपी लिंक इंडोनेशिया ने लेबनान में पीसकीपर्स पर हमले की निंदा की इंडोनेशिया ने लेबनान में UN पीसकीपर्स पर हुए हमलों की निंदा की है। इन हमलों में तीन इंडोनेशियाई जवानों की मौत हुई। इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो ने हमलों को जघन्य अपराध बताया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से बात कर मामले की तेज, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। इंडोनेशिया ने फ्रांस की बुलाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक का भी समर्थन किया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दो जवानों की मौत लॉजिस्टिक्स काफिले पर हुए विस्फोट में हुई, जबकि एक की मौत UNIFIL बेस के अंदर धमाके में हुई। 05:34 AM 31 मार्च 2026कॉपी लिंक तेहरान में अमेरिकी हमले के बाद की तस्वीरें ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी हमलों के बाद इमारतें तबाह हो गईं। अमेरिकी हमले से तेहरान में एक बुजुर्ग महिला के घर को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद महिला फूट-फूटकर रोने लगी। 05:19 AM 31 मार्च 2026कॉपी लिंक हिजबुल्लाह बोला- इजराइल के डिफेंस सिस्टम पर अटैक किया हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम पर ड्रोन हमला किया है। संगठन के मुताबिक, यह हमला उत्तरी इजराइल के मआलोत-तर्शीहा इलाके में किया गया। हिजबुल्लाह ने कहा कि हमले में ‘स्वॉर्म ऑफ अटैक ड्रोन’ यानी एक साथ कई ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इस ऑपरेशन को सुबह करीब 3 बजे अंजाम दिया गया। हालांकि इजराइली सेना की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 05:02 AM 31 मार्च 2026कॉपी लिंक दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने ऊर्जा संकट पर सख्त कदम उठाने के आदेश दिए ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दक्षिण कोरिया में ऊर्जा संकट का खतरा बढ़ गया है। राष्ट्रपति ली जे म्यंग ने कैबिनेट को इस स्थिति से निपटने के लिए सख्त और आपात कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में ली ने कहा कि दक्षिण कोरिया अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए मिडिल ईस्ट पर काफी हद तक निर्भर है, इसलिए ज्यादा सतर्क रहने और तुरंत जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संभावित संकट को देखते हुए वैकल्पिक योजनाएं
Source: Dainik Bhaskar March 31, 2026 01:19 UTC