USA Vs Pak Memes: पाकिस्तान ने USA को तो हरा दिया, लेकिन ट्रम्प-शहबाज पर ऐसे-ऐसे मीम्स वायरल हुए कि हंसी नहीं रुकेगी - News Summed Up

USA Vs Pak Memes: पाकिस्तान ने USA को तो हरा दिया, लेकिन ट्रम्प-शहबाज पर ऐसे-ऐसे मीम्स वायरल हुए कि हंसी नहीं रुकेगी


आंख दिखाता है... ​ ​यह मीम ‘गंगाजल’ फिल्म से लिया गया है, जिसमें कैदी के आंख दिखाने पर किरदार उसकी आंखे फोड़ने के लिए एसिड लेकर दौड़ता है। हालांकि, यह एक वीभत्स सीन है। लेकिन मीमर ने इस मीम में डोनॉल्ड ट्रंप को ‘आंख दिखाता है’ वाले के किरदार में दिखाया है।USA के कप्तान को लानत ​ ​पंचायत के एक सीन में मीमर ने अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वांस, भारत के पीएम मोदी और USA कैप्टन को दिखाया है। जिसमें USA कैप्टन को दोनों ही देशों के प्रमुख लानत भेज रहे होते हैं। हालांकि, यह बिल्कुल पंचायत वेबसीरीज का सीन है।​गद्दारी करबे ​ इंटरनेट पर एक जमाने में छोटे-बच्चों के आपस में लड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पाकिस्तान के शहबाज का ट्रंप को कॉलर पकड़े दिखाया गया है।​मालिक से गद्दारी हो गई ​ अमेरिका से पाकिस्तान जितना IMF और बाकी योजनाओं के सहारे फंड ले चुका है। ऐसे में यह मीम अब हालातों पर काफी सूट कर रहा है। जिसमें एक तरफ तो पाक के पीएम को USA से जीतने पर खुशी होती है। वहीं दूसरी ओर ‘मालिक से गद्दारी का उन्हें गम भी होने लगता है।’​ये बाबर आजम है ​ इनको तो आप जानते ही होंगे। जो टी20 को टेस्ट समझकर खेल रहे हैं। हालांकि, USA के खिलाफ फिर भी इन्होंने 32 गेंदों में 46 रन बनाए। जिसपर भी इनके कुछ फैंस हैप्पी-हैप्पी हो गए।​बस करो, बस करो ​ पाकिस्तान वाले भी अब तो बाबर को खेलता देख यहीं बोल रहे होंगे कि ‘बस करो, बस करो।’ क्योंकि वो जिस स्ट्राइक रेट के साथ टी20 खेल रहे हैं। वैसे वनडे या टेस्ट खेलना बेहतर रहता है।​फैंस झेल नहीं पा रहे हैं ​ बेचारे पाकिस्तान के फैंस 1 जीत से अपना आपा खो बैठे है। इन्हें समझ नहीं आ रहा कि इसे झेला कैसे जाएं? ऐसे में वो अब यह उम्मीद लगाए बैठे है कि जो चीज उन्हें USA के मैच में देखने को मिली, वो भारत-पाकिस्तान के मैच में भी देखने को मिलेगी। लेकिन हेह… देखते हैं! ​डार्क मीम ​ वैसे तो यह एक डार्क मीम है। इसे ज्यादा एक्सप्लेन करने से बेहतर आपको पाकिस्तान, ओसामा और अमेरिका का रिश्ता पता होना चाहिए। यह वहीं ओसामा है, जिसे पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका ने घुसकर मारा था। खैर, अब इस मीम में ओसामा में पाकिस्तान की USA की जीत पर खुश होते दिखाया गया है।​खैर, तुमसे न हो पाएगा ​ पाकिस्तान ने USA को हरा दिया है। ऐसे में अब टीम इंडिया USA को इस मीम के मुताबिक, कह रही है कि ‘तुमसे न हो पाएगा।’​​बेहतर उम्मीद किए थे ​ मिर्जापुर वेबसीरीज से प्रेरित इस मीम में मीमर को इंडिया द्वारा USA को ‘आपसे बेटर उम्मीद किए थे’ कहते देखा जा सकता है।


Source: Navbharat Times February 11, 2026 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */