Udham Singh Nagar News: वरिष्ठ पत्रकार भाष्कर पोखरियाल का निधन, सीएम ने जताया दुख - News Summed Up

Udham Singh Nagar News: वरिष्ठ पत्रकार भाष्कर पोखरियाल का निधन, सीएम ने जताया दुख


Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएंरुद्रपुर। वरिष्ठ पत्रकार भाष्कर पोखरियाल का निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने बृहस्पतिवार की रात अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत रुद्रपुर के कई लोगों ने दुख जताया है। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी भाष्कर पोखरियाल लंबे समय से परिवार के साथ रुद्रपुर की सामिया कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। उन्होंने अमर उजाला समेत कई अखबारों में अपनी सेवाएं दीं। शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के दौरान परिजनों ने हापुड़ के गढ़गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। चिता को मुखाग्नि बेटे यश पोखरियाल ने दी। भाष्कर अपने पीछे पत्नी पूनम, बेटी ऐश्वर्या व बेटे यश को छोड़ गए। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया। वहीं शहर के विधायक शिव अरोरा, तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर विकास शर्मा, मीना शर्मा, गणेश उपाध्याय समेत कई लोगों व पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। ब्यूरो


Source: Dainik Bhaskar April 10, 2026 20:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */