Ujjain Crime News : लाखों की धोखाधड़ी का आरोपित चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर भुट्टे बेचते गिरफ्तारUjjain Crime News : उज्जैन। फर्जी चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों से निवेश करवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को नीलगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सांवेर में भुट्टे बेच रहा था। उसके दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस बड़वाह तथा आष्टा गई है।पुलिस ने बताया कि सनशाइन टावर में देवकान प्रायवेट लिमिटेड कंपनी ने कार्यालय खोला था। कंपनी के पदाधिकारियों ने कई लोगों को निवेश पर दो गुना ब्याज देने का झांसा देकर लाखों रुपये जमा करवा लिए थे। समय अवधि पूरी होने के पहले ही कंपनी के संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गए थे।पुलिस ने जयसिंहपुरा निवासी लालजीराम अजमेरा सहित अन्य लोगों की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कंपनी का एक डायरेक्टर मुकेश परमार निवासी ग्राम कजलाना सांवेर में भुट्टे बेच रहा है। इस पर पुलिस ने ग्राहक बनकर उसे गिरफ्तार कर लिया।कोर्ट ने आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित ने पूछताछ में अपने दो साथियों के नाम बताए है। जिसके आधार पर एक टीम आष्टा तथा दूसरी टीम बड़वाह गई है।Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 13:08 UTC