Ujjain News: उत्तम वर के लिए सोमवार को निर्जल निराहार व्रत रखेंगी युवतियां, शिव पार्वती की पूजा कर करेंगी रात्रि जागरण - News Summed Up

Ujjain News: उत्तम वर के लिए सोमवार को निर्जल निराहार व्रत रखेंगी युवतियां, शिव पार्वती की पूजा कर करेंगी रात्रि जागरण


Ujjain News: उत्तम वर के लिए सोमवार को निर्जल निराहार व्रत रखेंगी युवतियां, शिव पार्वती की पूजा कर करेंगी रात्रि जागरणभाद्रपदा माह के शुक्ल पक्ष की हरतालिका तीज पर सोमवार को महिलाएं अखंड सौभाग्य व विवाह योग्य युवतियां उत्तम वर की कामना से निर्जल निराहार व्रत रखेंगी। शिव पार्वती का पूजन कर रात्रि जागरण करेंगी।उत्तम वर के लिए सोमवार को निर्जल निराहार व्रत रखेंगी युवतियां।उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भाद्रपदा माह के शुक्ल पक्ष की हरतालिका तीज पर सोमवार को महिलाएं अखंड सौभाग्य व विवाह योग्य युवतियां उत्तम वर की कामना से निर्जल निराहार व्रत रखेंगी। शिव पार्वती का पूजन कर रात्रि जागरण करेंगी। मंगलवार सुबह 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त में बालू से निर्मित शिवलिंग को विसर्जित कर व्रत को पूर्णता प्रदान की जाएगी।रविवार को बाजार में पर्व की रौनक नजर आई। महिला व युवतियों ने व्रत की तैयारी के चलते पूजन सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन तथा वस्त्र आदि खरीदे। हरतालिका तीज व करवाचौथ व्रत में महिलाएं सौलह श्रृंगार कर पूजा अर्चना करती है। यह दिन महिलाओं के लिए विशेष होते हैं, इसकी तैयारी वे जमकर करती हैं। सोमवार को सुबह से ही शहर के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए व्रती महिलाओं की कतार लगेगी। हरतालिका तीच पर चौरासी महादेव में से एक श्री सौभाग्येश्वर महादेव के पूजन का विधान है।


Source: Dainik Jagran September 17, 2023 22:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */