Ujjain News: स्कूल से घर लौटा 17 साल का छात्र और लगा ली फांसीUjjain News: पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल भी खंगाला जाएगा।HighLights स्कूल की ड्रेस में ही कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। स्वजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।Ujjain News: उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की रतन गोल्ड कालोनी में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मीत पुत्र ललित परिहार उम्र 17 वर्ष निवासी रतन गोल्ड कालोनी बुधवार शाम को स्कूल से घर लौटा था।स्कूल की ड्रेस में ही लगाई फांसीइसके बाद उसने स्कूल की ड्रेस में ही कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। स्वजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोबाइल की जांच भी की जाएगीपुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल भी खंगाला जाएगा। फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। करंट लगने से मौत
Source: Dainik Jagran October 12, 2023 08:37 UTC