Ujjain News : VIDEO रेलवे स्टेशन के बाहर नृत्य करते साधु का वीडियो वायरलउज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को एक युवा साधु ने शंभु महादेव...भजन पर बेहतरीन डांस स्टेप के साथ नृत्य किया। साधु को नृत्य करते देख कुछ युवाओं ने वीडियो बनाकर इंटरनेट माध्यम पर प्रसारित कर दिया। डांस का वीडियो युवाओं के बीच खासा चर्चित हो रहा है।महाकाल मंदिर में भी आए थे ऐसे प्रसंगशहर में आए दिन युवक-युवती भजन व फिल्मी गीतों पर नृत्य कर रहे हैं। बीते दिनों महाकाल मंदिर में भी कुछ युवतियों की वीडियो रील इंटरनेट माध्यमों पर प्रसारित हुई थी। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर नृत्य करते हुए युवा साधु का वीडियो प्रसारित हुआ। शिव तांडव नृत्य मुद्रा में साधु का डांस इंटरनेट माध्यमों पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग अपनी-अपनी तरह से साधु के डांस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं। साधु कौन हैं और रेलवे स्टेशन के बाहर वे क्यों नृत्य कर रहे हैं इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
Source: Dainik Jagran November 02, 2022 01:35 UTC