खास बातें उरी ने बाहुबली 2 को पछाड़ा बॉक्स ऑफिस पर रचा ये इतिहास विक्की कौशल हैं लीड रोल में'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)' ने इतिहास रच दिया है. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की देशभक्ति के जज्बे से लबरेज फिल्म ने कमाई के मामले में 'बाहुबली 2 (Baahubali 2)' को पछाड़ दिया है. विकी कौशल और यामी गौतम की 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)' 11 जनवरी को रिलीज हुई थी, और फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफर अब भी जारी है. इस तरह 23वें और 24वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड उरी के नाम दर्ज हो गया है. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को अच्छे पब्लिक रिव्यू भी मिले.
Source: NDTV February 05, 2019 04:41 UTC