Uttar Pradesh (UP) Jhansi Coronavirus Lockdown 2.0 (Curfew) Latest Today News, Coronavirus COVID-19 Cases In Uttar Pradesh (UP) Jhansi Live Updates - News Summed Up

Uttar Pradesh (UP) Jhansi Coronavirus Lockdown 2.0 (Curfew) Latest Today News, Coronavirus COVID-19 Cases In Uttar Pradesh (UP) Jhansi Live Updates


प्रत्येक पांच केंद्र पर इंचार्ज की तैनाती की गईटोकन सिस्टम से किसान क्रय केंद्रों पर बेच सकेगा अपनी उपजदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 12:19 PM ISTझांसी. 21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद कोरोनावायरस (कोविड 19) की चेन नहीं टूटी है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन 2.0 का ऐलान किया है। इस दौरान पूर्व की भांति यातायात के सभी माध्यम बंद रहेंगे। हालांकि, इस बार खेतीबाड़ी से जुड़े किसानों को फसल काटने की सहूलियत दी गई है। इसी के साथ बुधवार से उत्तर प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने पर सहमति बनी है। झांसी में जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग की शर्त पर क्रय केंद्रों को खोलने की अनुमति दी है। इसी के साथ आज से गेहूं खरीद शुरू हो गई है।टोकन सिस्टम से होगी खरीद, कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्यप्रशासन ने गेहूं खरीद के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। गेहूं खरीद में टोकन सिस्टम का कड़ाई से पालन किया जाएगा। केंद्र पर किसी भी तरह भीड़-भाड़ वाला माहौल नहीं होने दिया जाएगा। किसान का भुगतान तत्काल करना होगा। किसान के उत्पीड़न पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ सुसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यदि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति कुंटल से कम में केंद्र पर गेहूं खरीद की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।किसान गमछे से अपना चेहरा ढंकेडीएम आंद्रा वापसी ने कहा- जिन किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है, उनका गेहूं पहले क्रय किया जाएगा। केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली गई हैं। जनपद में 73 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य है, इसके अलावा जो भी किसान गेहूं बेचने आएंगे वे गमछा से अपना मुंह ढंक कर रखेंगे। एसडीएमओ को केंद्रों पर छांव, बैठने की व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा है।प्रत्येक पांच क्रय केंद्र पर एक इंचार्ज की तैनाती की गई है, जो लगातार खरीद पर नजर बनाए रखेगा। किसान द्वारा पंजीकरण कराए जाने के बाद लखनऊ मुख्यालय से किसान के पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में दिए लिंक पर क्लिक करते हुए केंद्र प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर प्राप्त हो जाएगा। मोबाइल पर बात करते हुए ऑनलाइन टोकन किसान को मिल जाएगा। टोकन के द्वारा किसान क्रय केंद्र पर जाकर अपनी फसल बेच सकेगा।लॉकडाउन 2.0 में खेती से जुड़ी सभी तरह की गतिविधियों को इजाजत रहेगी-


Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */