Uttarakhand Board Exams: History, Business Studies Concluded Peacefully - News Summed Up

Uttarakhand Board Exams: History, Business Studies Concluded Peacefully


उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के तहत आज हाईस्कूल संस्कृत, इंटरमीडिएट इतिहास और व्यावसायिक अध्ययन विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में 1,799 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि इंटरमीडिएट की दोनों परीक्षाओं में भी कु. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल संस्कृत विषय के लिए कुल 54,487 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 52,688 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,799 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने यह भी बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और कहीं से भी नकल या अव्यवस्था की कोई शिकायत नहीं मिली।इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा में कुल 17,200 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16,770 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 430 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।इसी प्रकार, इंटरमीडिएट व्यावसायिक अध्ययन (Business Studies) विषय की परीक्षा में 5,493 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,340 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 153 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।परिषद सचिव ने जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों और उड़नदस्तों की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं, ताकि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हो सकें।उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बोर्ड परीक्षा के अन्य विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 19:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */