VIDEO: जब्त हुई ड्रग्स पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने चलाया बुलडोजर, डीलरों से सख्ती से निपट रही सरकार - News Summed Up

VIDEO: जब्त हुई ड्रग्स पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने चलाया बुलडोजर, डीलरों से सख्ती से निपट रही सरकार


VIDEO: जब्त हुई ड्रग्स पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने चलाया बुलडोजर, डीलरों से सख्ती से निपट रही सरकारअसम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ड्रग तस्कर और डीलरों से खुलकर निपटने के लिए पुलिस को पूरी आजादी दी हुई है। समाज के इस खतरे को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस को निर्णायक कदम उठाने को कहा है।गुवाहाटी, एएनआइ। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ड्रग तस्कर और डीलरों से खुलकर निपटने के लिए पुलिस को पूरी आजादी दी हुई है। समाज के इस खतरे को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस को निर्णायक कदम उठाने को कहा है। इसी बीच रविवार को उन्होंने खुद नगांव में जब्त हुई ड्रग्स में बुलडोजर चलाया।#WATCH | Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma drives a bulldozer during a programme on 'Seized Drugs Disposal' in Nagaon. pic.twitter.com/3iNc3Ud3BY — ANI (@ANI) July 18, 2021बता दें कि भाजपा सरकार के चलते पिछले दो वर्षों में पूर्वोत्तर क्षेत्र की ड्रग्स आपूर्ति व उपभोग श्रृंखला को तोड़ने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से इस संबंध में पुलिस महानिदेशकों को दिए गए निर्देश के बाद पूर्वोत्तर में तस्करों के खिलाफ अभियान में भी तेजी आई है।वहीं, पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ड्रग्स डीलरों को स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री के रूप में मैंने पुलिस को कानूनी प्रविधानों के तहत कठोर कदम उठाने की पूरी आजादी दी है।


Source: Dainik Jagran July 18, 2021 10:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */