VIDEO: डिबेट में बैठे पाक के मंत्रियों का अंकगणित देख हैरान रह जाएंगे आप - News Summed Up

VIDEO: डिबेट में बैठे पाक के मंत्रियों का अंकगणित देख हैरान रह जाएंगे आप


इस्लामाबाद। पाकिस्तान कैबिनेट के मंत्री भी अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। कई बार वो अपनी हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर हंसी के पात्र भी बन जाते हैं। कभी रेल मंत्री अजीब बयान देते हैं तो कभी इमरान की खास सलाहकार फिरदौस अवान ऐसी बातें कह देती है कि लोग मुंह छिपाकर हंसने को मजबूर हो जाते हैं।इसके अलावा भी पाकिस्तान सरकार की कैबिनेट में कई और मंत्री भी ऐसे हैं जिनके बयान सुनकर लोग उनकी काबिलियत पर भी उंगली उठा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तानी मूल के लेखक तारेक फतेह ने भी ट्वीट किया है जिसमें इन मंत्रियों का अंकगणित कितना कमजोर ये साफ दिखाई पड़ता है।कुछ दिन पहले ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें फिरदौस अवान एक दुकान के बाहर खड़ी रहती हैं, वो वहां सामान लेने आई महिला का राशन कार्ड देखती हैं, उसके बाद उससे बातचीत करती हैं, वो उससे पूछती हैं कि तुम्हारे कितने बच्चे हैं? इस पर वहां खड़ी महिला जवाब देती है कि उसके 8 बच्चे हैं। इस पर फिरदौस अवान पूछती है कि तुम्हारे पति क्या काम करते हैं? तब महिला जवाब देती है कि पति कोई काम नहीं करता है, तब फिरदौस कहती हैं कि उनके पास और कोई काम नहीं है क्या? उनके इस जवाब पर वहां खड़ें सभी लोग जोर से हंस पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी देखा गया।Meet the brilliant men who run Pakstan’s troubled economy. pic.twitter.com/mrSED8vlHL — Tarek Fatah (@TarekFatah) April 18, 2020अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को तारेक फतेह ने ट्वीट किया है। तारेक फतेह अंतरराष्ट्रीय लेखक और कनाडा के प्रख्यात स्तंभकार है। इस वीडियो के एक फ्रेम में इमरान खान है और बाकी तीन में पाकिस्तान सरकार के मंत्री है। ये तीनों कोरोना वायरस के समय सरकारी मदद, पीड़ितों की संख्या आदि के बारे में बता रहे हैं।हास्यास्पद तो ये है कि ये तीनों जो आंकड़े बताते हैं वो उसका ठीक तरह से उच्चारण ही नहीं कर पाते हैं। इमरान के बगल वाले फ्रेम में मौजूद मंत्री एक ही आंकड़े को तीन बार बोलते हैं मगर फिर भी वो ठीक नहीं होता है। पहले 29 अरब बताते हैं फिर 29 करोड़ बताते हैं। वो अलग-अलग आंकड़ें बोलते हैं और तीसरी बार किसी और के बताने पर वो अलग आंकड़ा बताते हैं।इमरान के नीचे के फ्रेम में मौजूद मंत्री तो अजीबोगरीब चीजें बताते हैं वो पहले एक करोड़ 5 लाख बोलते हैं फिर 10 लाख 19 लाख बोलते हैं उसके बाद एक करोड़ 5 लाख बोलते हैं। इनको ये पता ही नहीं है कि किस चीज का कौन सा आंकड़ा है। जैसे एक ही जगह पर सारे आंकड़े लिखे हुए थे उनको बस बोलना था, ये भी नहीं देखना जरूरी समझा कि कौन सा आंकड़ा कहा बोलना है।सबसे अंत में बोलने वाले ने तो और भी कमाल कर दिया। इन्होंने पाकिस्तान में कोरोना वायरस से हुए टेस्ट के बारे में बताया। इनका अंकगणित तो सबसे अधिक कमाल का था। इन्होंने बताया कि पाकिस्तान में 60 हजार का टेस्ट हुआ उसमें से 5 लाख पाजिटिव आए हैं, वो यहीं पर नहीं ठहरे, उन्होंने इन दोनों नंबर का रेशियो भी निकाल दिया, बताया कि इस तरह से 5 फीसद लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हुए हैं। अब वीडियो देखने वाला पाकिस्तान के इन मंत्रियों पर किसी तरह की टिप्पणी करें तो उनको बुरा भी नहीं मानना चाहिए।Posted By: Vinay Tiwariडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran April 18, 2020 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */