VIDEO: मुंबई के पायलट ने अपने छत पर ही बनाया एयरक्राफ्ट, पूरी हुई पहली टेस्ट फ्लाइट - News Summed Up

VIDEO: मुंबई के पायलट ने अपने छत पर ही बनाया एयरक्राफ्ट, पूरी हुई पहली टेस्ट फ्लाइट


VIDEO: मुंबई के पायलट ने अपने छत पर ही बनाया एयरक्राफ्ट, पूरी हुई पहली टेस्ट फ्लाइटमुंबई, एएनआइ। मुंबई के रहने वाले कैप्टन अमोल यादव ने 2016 में छह सीटों वाला एक एयरक्राफ्ट बनाया। अब इसने पहला परीक्षण पास कर लिया है। दो और परीक्षण पास करने के बाद यह एयरक्राफ्ट पूरी तरह से पक्का मान लिया जाएगा। इस एयरक्राफ्ट 2016 में ही मेक इन इंडिया के तहत प्रदर्शित भी किया जा चुका है।पायलट अमोल ने बताया कि इस एयरक्राफ्ट का निर्माण मैंने अपने घर की छत पर किया है। जहाज की टेस्ट फ्लाइट का पहला फेज समाप्त हो चुका है। इसके आगे दो और टेस्ट हैं। एक में ये सर्किट पूरा करेगा और दूसरे में एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट जाएगा। हमारे पास पर्मिट टू फ्लाई भी है।पायलट अमोल यादव ने आगे बताया कि हमने इस एयरक्राफ्ट को 2016 में मेक इन इंडिया योजना के तहत प्रदर्शित किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में विमान निर्माण उद्योग को स्वदेशी बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।एयरक्राफ्ट बनाए जाने की यादें साझा करते हुए अमोल यादव ने कहा कि एयरक्राफ्ट बनाना आसान नहीं था। इसके लिए बहुत मेहनत के साथ-साथ आर्थिक संसाधन की जरूरत पड़ी। लेकिन उन्होंने तय कर लिया था कि वो अपने को किसी भी हालात में पूरा करेंगे। पायलट अमोल ने बताया कि कि शुरुआती दौर में एयरक्राफ्ट के लिए जरूरी स्पेयर पार्ट्स की खरीद में दिक्कत आई। लेकिन उन्होंने तय कर लिया था कि वो किसी भी बाधा की वजह से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को रुकने नहीं देंगे।फिलहाल अब इंतजार इस बात का है कि कैप्टन अमोल का ये छह सीटों वाला एयरक्राफ्ट बाकी दो और परीक्षणों को पास करले। जिससे इसको पक्का कर दिया जाए। और कैप्टन अमोल की मेहनत पूरी तरह से सफल हो जाए।बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें डीजीसीए का सर्टिफिकेट सौंपा था। जेट एयरवेज में डिप्टी चीफ पायलट रहे अमोल ने घर की छत पर मेहनत करके एयरक्राफ्ट टीएसी-003 बनाया था। अमोल सर्टिफिकेट पाने की कोशिश कर रहे थे।Posted By: Dhyanendra Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 15, 2020 13:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */